India News (इंडिया न्यूज), BSNL Launches Special Freedom Plan : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष और आकर्षक “फ्रीडम प्लान” की घोषणा की है। इस योजना के तहत नए उपभोक्ताओं को महज़ 1 रुपये में बीएसएनएल की हाल ही में शुरू हुई 4G सेवाओं का एक माह तक लाभ लेने का अवसर मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रत्येक दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी प्राप्त होगी। यह ऑफर 01 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा।हरियाणा दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंगल ने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की स्वदेशी 4G तकनीक का अनुभव लेने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने जानकारी दी कि बीएसएनएल ने हाल ही में हरियाणा राज्य में 2250 से अधिक टावरों के माध्यम से अत्याधुनिक 4G सेवाएं शुरू की हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तेज, विश्वसनीय और स्वदेशी नेटवर्क का लाभ मिलेगा। इस विशेष “फ्रीडम प्लान” का लाभ उठाने के इच्छुक उपभोक्ता बीएसएनएल के अधिकृत चैनल पार्टनर्स या निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (OPTA) - Top Scorers in the UEFA Champions League on Tuesday 1 V.…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
By Karen Freifeld Nov 3 (Reuters) - US officials have held up approval for American chipmaking…
(Adds detail about ballot machine problems in paragraphs 13-14, voter comments in paragraphs 24-25, other…
The Arizona Cardinals are placing rookie running back Jeremiyah Love on injured reserve with a…