India News (इंडिया न्यूज), Protest Against Geo-Fencing : लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजरी के विरोध में हरियाणा के प्रदेश के सवास्थ्य विभाग मे कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 4 अगस्त को एक घण्टे के लिए काम बंद करेंगें व सिविल सर्जन कार्यालयो पर गेट मीटिंग कर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान शर्मिला ने आज 4 अगस्त के काम छोड़ो आंदोलन की तैयारी की समीक्षा के लिए की गई राज्य कमेटी की वर्चवुल मीटिंग के बाद प्रेस को दिये आपने बयान में दी।
राज्य प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर निजता और गोपनीयता को हनन करने वाली लोकेशन आधारित हाजरी व्यवस्था को बंद करवाने के लिए पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक मंच पर आकर आंदोलन करने को मजबूर है। आज की बैठक में सोमवार के आंदोलन के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने बताया कि पिछले दो महीने से स्वास्थ्य मंत्री व उच्च अधिकारियों से ज्ञापन के माध्यम तथा निजी तौर पर मिलकर जियो फेंसिंग हाजिरी को बंद करने की अपील की जा चुकी है लेकिन कुछ अधिकारी की हठधर्मिता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों 4 अगस्त को एक घण्टे के लिए काम बंद करके सरकार को आगाह करेगे कि यदि लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजरी के आदेश वापिस नहीं लिए गये तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
कल के काम छोड़ो आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग की हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसिज एसोसिएशन, दन्तक सर्जन एसोसिएशन, लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ,एन.एच.एम. कर्मचारी संघ, हरियाणा कौशल रोजगार कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ, फार्मेसी एसोसिएशन एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन सहित सभी श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन अपनी शत प्रतिशत भागीदारी देंगी।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…