Categories: Haryana

मंत्रोच्चारण के साथ जोत प्रज्वलित, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, मंत्री जी बोले – 115 साल पुरानी परंपरा को जीवंत रखे हैं करनाल वासी

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Shri Sawan Jot Sabha : श्री सावन जोत सभा (रजि.) करनाल की ओर से शनिवार को 27वें श्री सावन जोत महोत्सव का आयोजन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के गुरु श्री 108 जगत राज महाराज के सानिध्य में कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में किया गया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

महोत्सव में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक श्री हरविन्द्र कल्याण और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री जगमोहन आनंद तथा मेयर रेनू बाला गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

मंत्रोच्चारण के साथ जोत प्रज्वलित, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

परम पूज्य पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच सावन जोत को विधिवत प्रज्वलित किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “बम-बम भोले”, “हर-हर महादेव” जैसे जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जयकारे लगाते रहे।

श्रद्धालुओं ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने जोत को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश की सुख-शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी जोत के समक्ष श्रद्धा पूर्वक माथा टेका।

शोभायात्रा का आयोजन, मनमोहक झांकियों ने खींचा ध्यान

सावन जोत की शोभायात्रा देर सायं श्री सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई अर्जुन गेट स्थित श्री सेवा समिति आश्रम पहुंची। इस भव्य यात्रा में भगवान शिव शंकर और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के साथ मधुर बैंड भी बज रहा था।

हरिद्वार में होगा जल प्रवाह

यह शोभायात्रा रविवार को हरिद्वार प्रस्थान करेगी, जहां श्री जगदीश स्वरूप आश्रम, भूपतवाला से चलकर हर की पौड़ी पहुंचेगी। वहां सायं 6 बजे गंगा मैया में सावन जोत का जल प्रवाहित किया जाएगा।

मुख्य वक्ताओं के विचार

हरविन्द्र कल्याण: सांस्कृतिक आयोजनों से युवा जुड़ रहे संस्कृति से

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने श्री सावन जोत सभा को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा: 115 वर्षों से चली आ रही परंपरा

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सावन जोत महोत्सव देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यह परंपरा लगभग 115 वर्षों से चली आ रही है और अखंड भारत के समय से इसकी शुरुआत मानी जाती है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं पिछले 21 वर्षों से इस आयोजन से जुड़े हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का जिक्र

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है, जिससे 12-13 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। अब तक लगभग पौने चार लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।

परंपरा और विरासत की झलक

श्री सावन जोत सभा के प्रधान श्री किशोर नागपाल ने बताया कि शोभायात्रा की यह परंपरा 115 वर्षों से चली आ रही है और आज भी पाकिस्तान से हिंदू बुजुर्ग हरिद्वार आकर गंगा में जोत विसर्जित करते हैं। हर साल सावन माह के अंतिम रविवार को यह विसर्जन संपन्न होता है। इस अवसर पर हरिद्वार में भंडारे का आयोजन भी होता है।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर सभा के प्रधान किशोर नागपाल, सचिव जितेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष गुलशन छाबड़ा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, प्रवक्ता शिवनाथ कपूर, प्रियंका कठपालिया, एमसी संकल्प भंडारी, राजेश अggi, ईश गुलाटी, युद्धवीर सैनी, सुभाष बुम्बक, महिपाल काम्बोज, संजय काम्बोज, सुशील राणा, संजय चावला, श्याम बतरा, किरण सेठी, दीपक भुगड़ा, नवीन बतरा, कैलाश सचदेवा, लव सेतिया आदि अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Recent Posts

Pfizer raises 2026 forecasts as Eliquis, cancer drugs drive third-quarter results

By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…

38 seconds ago

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

2 minutes ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

3 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

7 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

8 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

11 minutes ago