Categories: Haryana

बाढ़ पीड़ितों के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक महीने का वेतन, सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों से भी की सहयोग की अपील

India News (इंडिया न्यूज), Minister Panwar Donated One Month Salary To CM Relief Fund : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार  ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक माह की सैलरी रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।  मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार अपने स्तर पर कदम उठाती है लेकिन विपदा की इस घड़ी में सर्व समाज का सहयोग भी जरूरी है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोगों के अंदर एक भाव होना चाहिए।

कम एक दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी सभी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का काम करें

उन्होंने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से ये भी अपील की है कि कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी सभी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का काम करें, क्योंकि ये समय है एकजुटता दिखाने का, ये समय है सरकार और प्रशासन के साथ खड़े होने का। इन व्यवस्थाओं को मजबूत करने का जो राहत देने वाली व्यवस्थाएं हैं। पंवार ने कहा कि ये समय है उन परिवारों को संबल देने का जो आज जलभराव और बाढ़ के कारण दिक्कत महसूस कर रहे हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके। 

जिला की नागरिकों का एक सराहनीय कदम

गत दिवस जिला पानीपत की ओर से भी बाढ़ राहत सामग्री के लिए जिला से ट्रैकों को रवाना कर राहत सामग्री पंजाब भेजी गई है जो कि जिला की नागरिकों का एक सराहनीय कदम है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस समय में हम सभी का ये कर्तव्य बनता है कि हम परेशानियों व दिक्कत से जूझ रहे पंजाब, हिमाचल व आसपास के पीडित लोगों को अधिक से अधिक सहायता पहुचाएं उनके काम आएं, हम सभी के सहयोगी बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब व जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ की सहायता करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी सराहना की है।

Recent Posts

UPDATE 3-MLB Orioles vs Brewers Box Score

Brewers 6, Orioles 5 Brewers ab r h rbi bb so avg Chourio LF 5…

4 minutes ago

Spectators arrive in Nagoya for Asian Games opening ceremony

VIDEO SHOWS: SPECTATORS ARRIVING AT PALOMA MIZUHO STADIUM FOR ASIAN GAMES OPENING CEREMONY / SECURITY…

5 minutes ago

NATO SPOKESPERSON: WE WELCOME THE ANNOUNCEMENT THAT AN AGREEMENT WILL SOON BE SIGNED BY THE UNITED STATES, DENMARK, AND GREENLAND

NATO SPOKESPERSON: WE WELCOME THE ANNOUNCEMENT THAT AN AGREEMENT WILL SOON BE SIGNED BY THE…

11 minutes ago

RUSSIA'S DIGITAL MINISTRY REPORTS ATTEMPT TO SABOTAGE COMMUNICATION LINES IN COUNTRY'S FAR EAST TO DISRUPT HOLDING OF ELECTIONS – IFX

RUSSIA'S DIGITAL MINISTRY REPORTS ATTEMPT TO SABOTAGE COMMUNICATION LINES IN COUNTRY'S FAR EAST TO DISRUPT…

15 minutes ago

Spectators arrive in Nagoya for Asian Games opening ceremony

VIDEO SHOWS: SPECTATORS ARRIVING AT PALOMA MIZUHO STADIUM FOR ASIAN GAMES OPENING CEREMONY / SECURITY…

16 minutes ago

NATO SPOKESPERSON: THE ARCTIC AND THE NORTH ATLANTIC ARE ESSENTIAL FOR OUR COLLECTIVE SECURITY

NATO SPOKESPERSON: THE ARCTIC AND THE NORTH ATLANTIC ARE ESSENTIAL FOR OUR COLLECTIVE SECURITY (The…

21 minutes ago