India News (इंडिया न्यूज), BMS Student Jumped Into Yamuna : हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली यमुना नदी पुल से एक 20 वर्षीय बीएमएस के छात्र ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। यमुना नदी पर पानी देखने आए लोग जब वीडियो बना रहे थे, तब युवक द्वारा की गई आत्महत्या का ये मंजर भी उनके फोन में कैद किया। वायरल वीडियो में एक युवक यमुना नदी के पुल से छलांग लगाते देखा जा सकता है।
वहीं घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद साजिद अली गोताखोर की टीम ने 2 घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन यमुना नदी में पानी अधिक होने से कोई सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल छात्र की तलाश जारी है। जांच में पता चला है कि युवक का नाम हिमांशु था, जो समालखा का रहने वाला था और बीएमएस का छात्र था। बता दें कि शनिवार शाम को एक युवक यमुना नदी के पुल पर पहुंचा। जहां पर पहुंचकर उसने अपना लैपटॉप और मोबाइल फोन एक अन्य युवक को पकड़ा दिया और कहा कि वह नदी में कूदेगा। इतने तक लोग कुछ समझ पाते वह पुराने पुल पर पहुंच गया और टूटी हुई ग्रिल को पकड़ कर लटक गया और छलांग लगा दी।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…