Categories: Haryana

जींद पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा, बोले – उपराष्ट्रपति पद चुनाव को लेकर एनडीए की जीत सुनिश्चित, वहीं लाडो लक्ष्मी योजना को बताया सरकार का ऐतिहासिक फैसला

कुलदीप सिंह-जींद, India News (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद चुनाव को लेकर एनडीए और यूपीए ने अपना कैंडिडेट दे दिया है और प्रत्यक्ष को प्रमाण नही है। दो अक्टूबर को पता चल जाएगा कि उपराष्ट्रपति कौन है। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को सुबह जैजैवंती-जींद-रोहतक रोड स्थित बॉक्सर योगेश्वर फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। यहां राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का धर्मवीर पिंडारा, विरेंद्र पिंडारा व अन्य गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भाई सुरेंद्र कुमार मैमोरियल नर्सिंग कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। यहां राधे श्याम शर्मा, हरीराम दीक्षित ने उन्हें फूल माला पहनाई और स्वागत किया।

  • जीएसटी को लेकर विपक्ष आमजन को बहकाने का काम कर रहा
  • मुख्यमंत्री ने जनता से किए हर वादे को किया पूरा
  • बाढ़ से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करेगी सरकार
  • ज्ञान गंगा केंद्र से अधिक से अधिक बच्चों को जोडऩे की कवायद

लाडो लक्ष्मी योजना सरकार का ऐतिहासिक फैसला

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर कहा कि यह सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है। सरकार ने बीड़ा उठाया है कि हमारे प्रदेश की महिलाओं की प्रतिमाह आर्थिक मदद की जाए। इस निर्णय के लिए वो मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। इसके साथ ही सरकार की नीतियां युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव काम कर रही हैं लेकिन सामाजिक स्तर पर हम सबको मिल कर काम करना होगा।

जीएसटी को लेकर विपक्ष आमजन को बहकाने का काम कर रहा

पत्रकारों से बातचीत में जीएसटी को लेकर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि विपक्ष इसे लेकर लोगों को बहकाने का काम कर रहा है। जीएसटी दरें घटा कर सरकार ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। आम जनता को इससे सीधा लाभ होगा। पांच प्रतिशत के स्लैब में लाकर आमजनता को खरीददारी में दस से 15 प्रतिशत तक का फायदा होगा। सरकार ने सूची बना दी है। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। 

मुख्यमंत्री ने जनता से किए हर वादे को किया पूरा : कार्तिकेय शर्मा

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो-जो वादे हरियाणा प्रदेश की जनता व युवाओं से किए थे, वो सब पूरे किए हैं। आज हरियाणा प्रदेश में युवाओं को नौकरियां मैरिट आधार पर मिल रही हैं। पहली कलम से सरकार ने नौकरी देने का काम किया गया है। लेकिन सवाल है कि क्या हर बच्चे को सरकारी नौकरी मिल सकती है, क्या यह संभाव है। पर ऐसा नही हो सकता है। हर बच्चे को रोजगार मिलना चाहिए। जीविका का साधन मिलना चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाने की हम सबको मिलकर कोशिश करनी चाहिए। इस कोशिश में सरकार के साथ-साथ सबको अपना सहयोग देना चाहिए। समाज के हर वर्ग को इसके लिए प्रयास करना होगा कि हम अपनी युवा पीढ़ी के लिए उनके रोजगार के लिए व्यवस्था कर सकें।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करेगी सरकार

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार बाढग़्रस्त इलाकों दौरा कर रहे हैं। वो भी कई गांवों में जा चुके हैं। बाढ़ की परिस्थतियां भयावह हैं और कई जगह बाढ़ से बहुत अधिक क्षति पहुंची है। सरकार इसे लेकर सजग है और पूरी तन्यमता से सरकार इस पर काम कर रही है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

ज्ञान गंगा केंद्र से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने की कवायद

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ज्ञान गंगा केंद्र एक ऐसी पहल है, जिसमें उन बच्चों को हाई क्लास कोचिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जो किसी कारणवश कोचिंग नही ले पाते हैं। गांव या देहात में रहने के चलते अच्छे से पढ़ाई नही कर पाते हैं। ऐसे में ज्ञान गंगा केंद्र ऐसे बच्चों की मदद करता है। बच्चों को अपने आसपास ही किसी धर्मशाला या मंदिर में ज्ञान गंगा केंद्र से जुड़ कर यह व्यवस्था मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जितनी हमारी सामाजिक संस्थाएं हैं वो सब मिल कर धर्मशालाएं, मंदिर बनवाती हैं ताकि सामाजिक कार्यक्रम हो सकें लेकिन इसी आस्था से हमें बच्चों के भविष्य के बारे में भी सोचना होगा। इसी सोच को लेकर ज्ञान गंगा केंद्र की शुरूआत की गई है।

छात्रों को ज्ञान गंगा केंद्र से मदद मिलेगी

ज्ञान गंगा केंद्र के तहत जितनी भी मंदिर व धर्मशालाएं शहर में या गांव में हैं वो तकनीकि माध्यक से इस केंद्र से जुड़ सकती हैं। जो बच्चे आर्थिक अभाव में कोचिंग नही ले पाते हैं, उनके लिए यह केंद्र शहर की कोचिंग उपलब्ध करवाएगा ताकि जिस बच्चे में प्रतिभा है वह किसी कारण से पीछे न रहने पाए और उसको भी मौका मिले। यूपीएससी, नीट, कोई भी परीक्षा हो, जिसकी वो तैयारी करना चाहते हैं, उसके लिए छात्रों को ज्ञान गंगा केंद्र से मदद मिलेगी। उनका प्रयास है कि वो अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सकें और उन्हें नई दशा व दिशा मिल सके। हम सबको मिल कर इसके लिए प्रयास करना होगा। उनका प्रयास है कि हमारे बच्चे नौकरी मांगें नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

Recent Posts

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

56 seconds ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

4 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

5 minutes ago

Virgin Media O2 to cut thousands of jobs and halt UK fibre expansion

By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…

6 minutes ago

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

10 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

12 minutes ago