प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Madhav Netra Bank Karnal : माधव नेत्र बैंक, करनाल द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने करनाल स्थित माधव नेत्र बैंक परिसर में पधार कर संस्था के सभी सदस्यों से भेंट की तथा उनके द्वारा किए गए सेवाकार्यों का अवलोकन किया।
माधव नेत्र बैंक करनाल के निदेशक डॉ भरत ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा मनाया जा रहा नेत्रदान पखवाड़ा समापन की ओर है और इस पखवाड़े में करनाल ज़िले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नेत्रदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने माधव नेत्र बैंक के अध्यक्ष डॉ० नरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव डॉ० आशीष पसरीचा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, राज्य सूचना आयुक्त संजय मदान, समाज सेवी विनीत खेड़ा तथा भीष्म चौधरी के साथ माधव नेत्र बैंक द्वारा 25 वर्षों से अधिक समय से की जा रही सेवा कार्यों की समीक्षा की तथा इस पुनीत कार्य में अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने माधव नेत्र बैंक के सभी समाजसेवी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नेत्रदान जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा। डॉ भरत ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2000 से अब तक माधव नेत्र बैंक, करनाल द्वारा लगभग 6500 से अधिक व्यक्तियों का मृत्योपरांत नेत्रदान करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस महान सेवाकार्य में समाज के हर वर्ग का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
माधव नेत्र बैंक की ओर से सैकड़ों कॉर्नियल अंधत्व पीड़ित लोगों का निःशुल्क कॉर्निया प्रत्यारोपण किया गया है। ऐसे मरीजों को प्रत्यारोपण उपरांत एक साल की दवा भी निःशुल्क दी जाती है। माधव नेत्र बैंक के वरिष्ठ सदस्य डॉ आशीष पसरीचा ने नेत्रदान पखवाड़े में जनमानस से अनुरोध किया कि मरणोपरांत नेत्रदान हेतु सूचना देने के लिए व नेत्रदान करवाने के लिए 99961-99242, 94165-52995, 92153-35181, 94164-05335 फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
(.) Nov 2 (Reuters) - STOCKS: The benchmark BSE Sensex was up 1.66% to 75,692.78,…
EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…
By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…
Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…