Categories: Rajasthan

Udaipur News: युवक को मछली पकड़ना पड़ा भारी! 13 घंटे बाद शव मिलने से मचा हड़कंप

Man drowning incident in Udaipur: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में आयड़ नदी (Aydi river) का उफान शनिवार को फिर से जानलेवा साबित हुआ। शहर के कई हिस्सों में बढ़ते पानी के बीच युवाओं की लापरवाही ने एक परिवार के लिए भारी दुख ला दिया। अलिपुरा क्षेत्र से पुलां तक जाने वाली कनेक्टिंग पुलिया पर एक युवक, शेरू खान (30) बहाव में फंस गया और करीब 13 घंटे बाद उसका शव नदी के आधा किलोमीटर दूर से बरामद किया गया।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना रात 10:30 बजे की है। शेरू खान, जो पुलां स्थित आलू फैक्ट्री का रहने वाला था, अपने दो बच्चों का पिता था। नदी किनारे बने चैनल में फंसते ही लोगों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने आमजन की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो सुबह 4 बजे तक जारी रहा, लेकिन युवक नहीं मिला। करीब 13 घंटे की खोजबीन के बाद, सुबह देर से शव नदी के बहाव में आधा किलोमीटर दूर पाया गया। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने मिलकर शव को बाहर निकाल चिकित्सालय पहुँचाया।

जान जोखिम में डालने से बचे- अधिकारी

आयड़ नदी के उफान और तेज बहाव ने फिर साबित कर दिया कि पानी की ताकत इंसान की मेहनत और तैराकी से बड़ी होती है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मछली पकड़ने जैसी छोटी-सी हरकत के लिए अपनी जान जोखिम में डालना उचित नहीं। शहरवासियों के लिए यह घटना चेतावनी है कि बरसात और उफान वाली नदियों के पास कभी भी लापरवाही न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही सबसे बड़ा बचाव है।
shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

Motorcycling-Aprilia's Martin beats title rival Marquez to Austrian MotoGP pole

Sept 19 (Reuters) - Aprilia's Jorge Martin made a huge statement in the world championship…

2 minutes ago

China central bank adviser says AI could deepen supply-demand imbalance

BEIJING, Sept 19 (Reuters) - Artificial intelligence could deepen and prolong China's strong supply and…

6 minutes ago

UPDATE 1-China central bank adviser says AI could deepen supply-demand imbalance

(Adds central bank adviser quotes, context) BEIJING, Sept 19 (Reuters) - Artificial intelligence could deepen…

7 minutes ago

After deaths of nine women, South Africans gather to run, mourn and demand change

* Bodies of nine women found near Johannesburg * Killings have reignited anger over violence…

11 minutes ago

Flames, black smoke seen near Riyadh airport, eyewitness says

Sept 19 (Reuters) - Flames and a large plume of black smoke were seen rising…

18 minutes ago