Categories: Uttar Pradesh

Unnao news: पति से झगड़े के बाद गंगा में कूदी महिला, मगरमच्छ देख हिम्मत टूटी, फिर जो हुआ… उड़ा देगा होश

Uttar Pradesh woman jumps in Ganga: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में शुक्रवार देर रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। घरेलू कलह (Domestic violence) यानी पति से लड़ाई के बाद महिला ने गुस्से में गंगा नदी (Ganga River) में छलांग लगा दी। कूदने के बाद महिला को नदी में मगरमच्छ दिखा जिससे बचने के लिए उसने यह कदम उठाना जरुरी समझा।

झगड़े के बाद लिया बड़ा कदम

कानपुर के अहिरवां इलाके की रहने वाली मालती देवी का शुक्रवार रात को अपने पति सुरेश से विवाद हो गया। गुस्से और आहत मन से मालती रात करीब 11 बजे जाजमऊ गंगा पुल पहुंची और आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मालती देवी को तैरना आता था। पानी में कूदने के बाद वह किनारे की ओर तैरने लगी। लेकिन तभी उसकी नज़र अचानक एक बड़े मगरमच्छ पर पड़ी। जान के भय से घबराई महिला ने तुरंत दिशा बदली और तेजी से पास के चंदन घाट की ओर बढ़ी।

अमरूद के पेड़ पर गुज़ारी रात

किनारे पहुंचने के बाद मालती देवी सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर देख रही थी। मगरमच्छ के डर से वह सीधे बाबा की बगिया के पास एक अमरूद के पेड़ पर चढ़ गई और रात वहीं बैठ कर बिताई। ठंडी हवाओं और अंधेरे के बीच उसने सुबह का इंतज़ार किया।

सुबह किसानों ने दी सूचना

तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नज़र पेड़ पर बैठी महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि महिला के गंगा में कूदने की जानकारी पुलिस को एक शराबी युवक ने रात में ही दे दी थी। लेकिन युवक के नशे में होने के कारण पुलिस ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनय यादव ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल महिला सकुशल है और परिवार के पास वापस लौट गई है।
shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

UPDATE 3-MLB Orioles vs Brewers Box Score

Brewers 6, Orioles 5 Brewers ab r h rbi bb so avg Chourio LF 5…

4 minutes ago

Spectators arrive in Nagoya for Asian Games opening ceremony

VIDEO SHOWS: SPECTATORS ARRIVING AT PALOMA MIZUHO STADIUM FOR ASIAN GAMES OPENING CEREMONY / SECURITY…

5 minutes ago

NATO SPOKESPERSON: WE WELCOME THE ANNOUNCEMENT THAT AN AGREEMENT WILL SOON BE SIGNED BY THE UNITED STATES, DENMARK, AND GREENLAND

NATO SPOKESPERSON: WE WELCOME THE ANNOUNCEMENT THAT AN AGREEMENT WILL SOON BE SIGNED BY THE…

10 minutes ago

RUSSIA'S DIGITAL MINISTRY REPORTS ATTEMPT TO SABOTAGE COMMUNICATION LINES IN COUNTRY'S FAR EAST TO DISRUPT HOLDING OF ELECTIONS – IFX

RUSSIA'S DIGITAL MINISTRY REPORTS ATTEMPT TO SABOTAGE COMMUNICATION LINES IN COUNTRY'S FAR EAST TO DISRUPT…

15 minutes ago

Spectators arrive in Nagoya for Asian Games opening ceremony

VIDEO SHOWS: SPECTATORS ARRIVING AT PALOMA MIZUHO STADIUM FOR ASIAN GAMES OPENING CEREMONY / SECURITY…

16 minutes ago

NATO SPOKESPERSON: THE ARCTIC AND THE NORTH ATLANTIC ARE ESSENTIAL FOR OUR COLLECTIVE SECURITY

NATO SPOKESPERSON: THE ARCTIC AND THE NORTH ATLANTIC ARE ESSENTIAL FOR OUR COLLECTIVE SECURITY (The…

21 minutes ago