Categories: Haryana

कुमारी सैलजा का बयान : हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात, पर भाजपा  सरकार नहीं गंभीर, लोग जोखिम में

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। जानकारी मिली है कि प्रदेश के 20 जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग के जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर ही नहीं है। पदों के रिक्त होने के कारण आपदा प्रबंधन का बजट खर्च नहीं हो रहा है। जिस कारण लोगों का जीवन जोखिम में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग में जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था पर उसके बाद अब तक इस भर्ती को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। इससे साफ होता है कि प्राकृतिक आपदाओं को लेकर प्रदेश सरकार लोगों को जोखिम से बचाने के लिए जरा भी गंभीर नहीं है।

  • कहा- जनसमस्याओं का नहीं हो रहा निदान, लोगों को नहीं मिल रही कोई सुविधाएं

धरातल पर जाकर देखें तो लोग हर प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे

यह बात सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाऊस में जन समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बार बरसातें ज्यादा हुई हैं इसके लिए सरकार को पहले से प्रबंध करके रखने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर जाकर देखें तो लोग हर प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बहुत से क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या बनी है।  लोगों को अपनी रोजमर्रा का जीवन यापन करने में मुश्किल हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे जिस कारण जो बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं उनको सुविधाएं नहीं मिल रही। नशा और क्राइम से राहत तभी मिलेगी जब शिक्षा के बेहतर प्रबंध होंगे। लाइब्रेरियों की कमी है। गरीबों के मकान नहीं बन रहे। विद्यार्थियों, खिलाडियों, किसानों व मजदूरों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा।

गांवों का दौरा किया तो अनेक समस्याएं सामने निकल कर आई

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मैंने शुक्रवार को रानियां हलके के कई गांवों का दौरा किया तो अनेक समस्याएं सामने निकल कर आई हैं। लोगों को सरकार सुविधा मुहैया करने में फेल साबित हो रही है। उल्टा तरह-तरह की ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं जिनसे लोगों की समस्याएं और ज्यादा बढ़ रही हैं उदाहरण के तौर पर फैमिली आईडी देख लें। इसमें बिना किसी आधार के इनकम बढ़ा दी जाती है और जब लाभार्थी उसको ठीक करवाना चाहता है तो ठीक नहीं होती। 

प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम पर सरकार का ध्यान नहीं

इसी प्रकार बाहरी राज्यों से हरियाणा में जिन लड़कियों की शादी होती है तो उनकी फैमिली आई न होने के कारण परिवार की फैमिली आईडी में शामिल करने में कठिनाई आती है, क्योंकि अन्य प्रदेशों में फैमिली आईडी है ही नहीं। इसी प्रकार अनेक समस्याएं ऐसी खड़ी कर दी गई है जिसके चलते लोगों को हर दिन लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम पर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि लोगों को जो समस्याएं आ रही है उनका समाधान किया जाए पर भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं हो रही जिससे लोग सरकार से तंग आ चुके हैं।

अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते

सांसद सैलजा ने सुनी जनसमस्याएंरेस्ट हाउस में सांसद कुमारी सैलजा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी की समस्याओं का हल करवाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं उठाने के लिए वे कभी गुरेज नहीं करती। चाहे व प्रदेश सरकार से संबंधित हों या केंद्र सरकार से सभी संबंंधित मंत्रियों व अधिकारियों को लिखा जाएगा। सांसद कुमारी सैलजा के समक्ष लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप नेहरा, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान कृष्णा फोगाट, बलविंद्र नेहरा, राजेश चाडीवाल, प्रो. आरसी लिंबा आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

सरकार को बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए थे

सांसद ने गांव नकौड़ा में किया घग्घर का अवलोकनसांसद कुमार सैलजा ने गांवों के दौरे के दौरान शुक्रवार को गांव नकौड़ा में घग्घर नदी का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। कुमारी सैलजा ने घग्घर में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में कहा कि सरकार को बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए थे। उन्होंने प्रशासन ने मांग की कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तुरंत प्रभाव से कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को इस जोखिम से राहत मिल सके। सभी संबंधित विभाग इस स्थिति में लोगों को राहत देने के लिए आगे आएं।

Recent Posts

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

3 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

4 minutes ago

UPDATE 2-Unilever targets $1.12 billion savings in home, personal care pivot

* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…

7 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

8 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

9 minutes ago

Ukraine probes clashes at military recruitment dorm

* Investigators seek answers over riot outside draftee housing * Recruitment for Ukraine's war effort…

14 minutes ago