India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अभी तक राज्य में 413 करोड़ रूपए की राशि का अनुदान गौशालाओं को प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज रामबाग गऊशाला समिति, अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रूपए व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। विज ने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को आज इन राशि के चैक प्रदान किए।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों का गऊ माता के प्रति जो मन में सम्मान है, उसी सम्मान के तहत लोग अपनी स्वेच्छा से आगे आकर गऊशालाओं की सहायता करें ताकि सड़क पर कोई भी आवारा पशु /गौवंश न हो। सरकार द्वारा समय-समय पर गऊशालाओं के संचालन के लिए सहयोग देने का काम किया जाता है लेकिन इस कार्य में आमजन का सहयोग भी जरूरी है। हमें गौमाता के प्रति सम्मान के तहत आगे आकर गऊशालाओं की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढौतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम किया है, जिसका उदेश्य है कि कोई भी गौवंश आवारा सडक़ पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की और कहा कि प्रतिनिधि इस प्रकार के कार्य को इसी सेवाभाव के साथ करते रहें, जिसके लिए उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोग आगे आकर गऊशालाओं का सहयोग करेंगे तो गऊशालाएं सक्षम बनेंगी और कोई भी बेसहारा गौवंश सडक पर नहीं होगा। यह प्रोजैक्ट समाज के होते हैं, इसलिए हम सबका भी दायित्व बनता है कि हम भी इस कार्य में आगे आकर अपनी भूमिका निभाएं।
इस मौके पर गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री के साथ-साथ प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जब भी गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष कोई भी बात रखी है उसे सहर्ष स्वीकार किया गया है। श्री विज के समक्ष जो भी बात रखी जाती है वह भी स्वीकार हुई है जिसके लिए वह उनका दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, रामबाग गौशाला समिति अम्बाला छावनी से जसवंत जैन, प्रेम सागर जैन, सुधीर बिंदलस, रमेश बंसल, राकेश कंसल, देवेन्द्र सिंगला, राजिन्द्र वाही, ओम प्रकाश ग्रोवर व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली से देवी राम शर्मा, दीपांशु अग्रवाल, राजेन्द्र कौशिक, तरसेम शर्मा, शशि शर्मा, सीमा मेहता के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…