India News (इंडिया न्यूज), IGNOU PhD Entrance Exam : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 2025 सत्र के पीएचडी कार्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने का विचार कर रहे हैं वो इग्नू की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल https://ignou-phd.samarth.edu.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, शिक्षा, प्रबंधन, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, विधि, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान और जैसे 24 विषयों के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग- गैर-क्रीमी लेयर/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
जिन लोगों ने पहले ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू के आधार पर ही उनका दाखिला होगा लेकिन समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना उनके लिए भी अनिवार्य है। पूरे देश के निर्दिष्ट केंद्रों पर आयोजित इस तीन घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू -एमसीक्यू) होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और संबंधित विषय-विशिष्ट शोध समितियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपने आप को रजिस्टर्ड करें फिर आप अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और शोध संबंधी सारी जानकारी फॉर्म में भरें, इसके बाद आप जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करिए।
अब आप ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से एडमिशन फीस की पेमेंट करें। उसके बाद फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये फीस निर्धारित की गई है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (OPTA) - Top Scorers in the UEFA Champions League on Tuesday 1 V.…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
By Karen Freifeld Nov 3 (Reuters) - US officials have held up approval for American chipmaking…
(Adds detail about ballot machine problems in paragraphs 13-14, voter comments in paragraphs 24-25, other…
The Arizona Cardinals are placing rookie running back Jeremiyah Love on injured reserve with a…