Categories: HaryanaReligion

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की मौजूदगी में मुल्तान सावन ज्योत महोत्सव का शुभारंभ, आस्था के साथ उमड़ा जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने किया सबको आकर्षित

India News (इंडिया न्यूज), Multan Sawan Jyot Mahotsav : मुल्तान जोत सभा की ओर से मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में मंगलवार सुबह मुल्तान सावन ज्योत महोत्सव की शुरुआत दाऊजी महाराज और प्रेम मंदिर के कांता देवी महाराज, वेदप्रकाश महाराज के सानिध्य में हवन से हुई। मुख्य यजमान मदनलाल अनेजा और अनिल पहलवान का परिवार रहा।

शाम 5 बजे मुल्तान भवन से शोभायात्रा निकाली गई। माडल टाउन में आस्था के साथ जनसैलाब उमड़ा। उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना शहर और गुरुग्राम से बैंड बाजे बुलवाए थे। शामली से झांकियां शोभायात्रा में शामिल हुई। इसमें अघोरी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिला मंडल डांडिया करते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। 

शोभायात्रा में पहुंचे गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज

शोभायात्रा मॉडल टाउन के मुख्य मार्ग से गुरुद्वारा माडल टाउन, लाल टंकी मार्केट, रामलाल चौक, असंध रोड, भाटिया कालोनी, हरिबाग कालोनी होते गुरुनानकपुरा के शिवालय मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में पहुंचे गीता मनीषी ज्ञानानंद, दयानंद सरस्वती, ब्रह्य ऋषि श्रीनाथजी, दशहरा कमेटी बरसत रोड प्रधान भीम सचदेवा, सनातन धर्म मंदिर के प्रधान तरुण गांधी व भाजपा नेता नवीन भाटिया का सभा के प्रधान विपिन चुघ, तिलकराज मिगलानी, सुनील पुनयानी, गिरीश माटा, हरीश कोचर ने स्वागत किया। शोभायात्रा में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, उद्यमी गौरव भाटिया, मेयर कोमल सैनी, पार्षद संजीव दहिया, गजेंद्र सलूजा, विनोद धमीजा, इंद्रजीत कथूरिया का स्वागत किया। संचालन मदनलाल आजाद, वेद बांगा, कैलाश नारंग ने किया। इस दौरान ज्ञान सागर वाधवा, ओमप्रकाश टुटेजा, जुगल कंसल आदि उपस्थित रहे।

श्रीगणेश कर रहे थे अगुवाई

शोभायात्रा में सबसे आगे श्री गणेश का रथ अगुवाई कर रहा था। श्रीगणेश का दर्शन करने के लिए सड़क के दोनों किनारे लाइन लगी रही। श्रीगणेश रथ के पीछे पीछे भोले नाथ, शेषनाग, नंदी पर सवार शिव परिवार की झांकी खास आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में हनुमान स्वरूप लेकर सात भक्त शामिल हुए। हनुमान स्वरूप का जगह जगह स्वागत हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर की झांकी रही शामिल

शोभायात्रा में सैनिकों के ऑपरेशन सिंदूर की सजाई गई झांकी शामिल हुई। झांकी में भारतीय सैनिक आतंकवादियों का खात्मा करते नजर आए। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख हर कोई जय हिंद बोलता रहा।

अटूट भंडारे की व्यवस्था

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुल्तान सावन ज्योत सभा के गिरीश माटा, सुनील पुनियानी, ज्ञान सागर वाधवा, ओमप्रकाश टुटेजा, जुगल कंसल, महेश भाटिया, मनोहर बवेजा, गुलशन अरोड़ा, राहुल मनचंदा, निर्मला दिलौरी सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का मंच संचालन मदनलाल आजाद, वेद बांगा, कैलाश नारंग द्वारा सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम के पश्चात अटूट भंडारे की व्यवस्था शिवालय मंदिर गुरु नानकपुरा में की गई।

Recent Posts

3M stock soars following $7.35 billion 'forever chemicals' settlement

* Settlement covers as many as 120,000 claimants * 3M plans $5.8 billion pre-tax fourth-quarter…

3 minutes ago

Saudi, Syrian defence ministries sign cooperation agreement, SPA reports

CAIRO, Nov 4 (Reuters) - Saudi Arabia and Syria signed a cooperation agreement between the…

7 minutes ago

Prediction markets get Democratic win right, with a few surprises

By Manya Saini and Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 4 (Reuters) - Prediction markets largely got…

9 minutes ago

Analysis-Trump's midterm drubbing demonstrates the power of data center opponents

By Jiaxing Li and Selena Li HONG KONG/LONDON, Nov 4 (Reuters) - Data center opponents…

11 minutes ago

EMERGING MARKETS-LatAm assets advance as Democrats take control of Congress

* Mexico's benchmark stock index hit a multi-month high * Brazil central bank decision in…

15 minutes ago

UPDATE 1-US natgas prices rise to two-week high on lower output, cooler outlook

(Adds latest prices) * Chicago next-day prices fell about 10% to a 23-month low on…

18 minutes ago