India News (इंडिया न्यूज), Five People Got Burnt In gas Cylinder Explosion : पानीपत जिला के खंड मडलौडा के गांव अलूपर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग से परिवार के 5 लोग झुलस गए। घर में रखा जरूरत का सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम और मडलौडा पुलिस ने आग से झुलसे परिवार के लोगों को पानीपत के अस्पताल भेजा। गांव अलूपर विनोद ने बताया कि गांव की वाल्मीकि बस्ती में मेरा भाई रवि परिवार सहित रह रहा था जो उनके पास केवल एक ही कमरा था, जिसमें वह परिवार सहित रह रहे थे। एक ही कमरे में रहने सोने व खाने-रसोई का काम था। जिसके गैस सिलेंडर रखा हुआ था।
बुधवार सुबह 7:30 बजे उनकी पत्नी मंजीत चाय बनाने लगी तो गैस सिलेंडर फट गया, जिससे उनके मकान में रखा सभी सामान कपड़े और जो भी सामान था सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पास पहुंची डायल 112 की टीम ने आग में झुलसे मेरे भाई रवि, भाभी मंजीत व तीन बच्चे रोहित, अरमान व बेटी परी को अस्पताल पहुंचाया। गांव के सरपंच सतबीर ये गरीब परिवार है। परिवार एक ही कमरे में रह रहे थे।
उनके घर में खाने का सामान व पहनने के कपड़े तक नहीं बचे। सिलेंडर की आग ने उनके सिर के ऊपर की छत भी नहीं रही। सिलेंडर फटते ही भयानक आग लग गई आग की लपटे लगभग 30 फुट की ऊंचाई तक फैल रही थी। आग के डर से पास पड़ोस के सभी लोगों ने अपने घरों के सिलेंडर घर से निकाल कर दूर सड़क पर रख दिए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। परिवार के 5 सदस्यों का उपचार चल रहा है। सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही गैस कंपनियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की।
VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE HELD AT THE METROPOLITANO STADIUM AND CAMP NOU IN MEMORY OF TENERIFE…
RUSSIA'S OZON SAYS ONE OF ITS LOGISTIC HUBS HIT BY DRONES (The article has been…
Nov 3 (The Insurer) - Verdant Rock has hired Carolyn Thomas, Kevin Downs and Sarah…
Nov 3 (Reuters) - CVS Health is considering a breakup of its healthcare empire that…
By David Shepardson WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - The US Senate Commerce Committee will hold…
Nov 3 (The Insurer) - Epic Insurance Brokers & Consultants has acquired the boutique personal…