Categories: Haryana

हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी, सरकार ने लेटर जारी कर फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने और 5 सितम्बर तक कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

India News (इंडिया न्यूज), Heavy Rain Warning In Haryana : हरियाणा सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच सभी फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने और 5 सितम्बर तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज सभी सभी मंडल आयुक्तों, रेंज आईजीपी, एडीजीपी, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की आशंका भी जताई गई है।

ई-शक्ति पोर्टल 10 सितंबर, 2025 तक खुला रहेगा

इसलिए इस अवधि में मुख्य सचिव या गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर स्वीकृति के बिना, किसी भी अधिकारी को अवकाश की अनुमति न दी जाए। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा की है कि हाल ही में बाढ़, जलभराव और भारी वर्षा से प्रभावित किसानों की सुविधा के दृष्टिगत ई-शक्ति पोर्टल 10 सितंबर, 2025 तक खुला रहेगा। इससे 12 जिलों के 1402 गांवों के किसान 2025 के दौरान फसल नुकसान दर्ज कर सकेंगे। ई-शक्तिपूर्ति पोर्टल से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 38,286 किसानों ने फसल नुकसान का दावा दर्ज किया है। पंजीकृत कुल लैंडफॉल 2,42,945.15 एकड़ तक पहुंच गया है।

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

14 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

14 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

14 hours ago