India News (इंडिया न्यूज), PIET Panipat : पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने इनोवेटिव स्टार्टअप कन्वर्टली बनाया है। इनका ये स्टार्टअप सेल्स प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑटोमेटेड कर देता है। सीएसई एआइएमएल और बीसीए के छात्रों के इस स्टार्टअप को दस लाख की स्पॉनसरशिप भी मिल गई है। कॉलेज में इन छात्रों को सम्मानित किया गया।
पाइट के सचिव सुरेश तायल ने बताया कि इन छात्रों ने वाइआइ स्टार्टअप लॉन्चपैड में भाग लिया था। छात्रों के स्टार्टअप को देखते ही कंपनियों ने अपनी ओर से फंडिंग करने की पहल कर दी। वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि छात्रों का कन्वर्टली एक ऑटोमेटेड सेल्स एजेंटिक प्लेटफॉर्म है। छात्रों ने आइडिया से लेकर प्रोटोटाइप और रियल-मार्केट टेस्टिंग तक विकसित किया है।
यह प्रोडक्ट एलएलम और इन्फेरेंस तकनीक का उपयोग कर सेल्स प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटोमेटेड करता है। किसी मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती। पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, एआइएमएल विभाग अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र प्रसाद, एमसीए-बीसीए विभाग अध्यक्ष डॉ.दिनेश वर्मा, मेंटर डॉ.रिचा चौधरी एवं दीपक सिंगला ने भी छात्रों को सम्मानित किया। स्टार्टअप के संस्थापक आकर्षण मिश्रा, फ्रंटएंड डेवलपर मीत बठला, यूआइ डिजाइनर अंशिका जैन ने बताया कि उनके सॉफ्टवेयर से सेल्स का काम काफी आसान हो जाएगा।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…