India News (इंडिया न्यूज), Golden Opportunity For Students In IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल बताया की इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से दाखिले की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 कर दिया है। यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिन्हें मेरिट या अन्य कारणों के चलते पूर्व में दाखिला नहीं मिल सका था। इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और परंपरागत शिक्षा को सरल एवं सुलभ तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इग्नू केवल डिग्री आधारित कोर्सेस ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रमों की भी पेशकश कर रही है जो विशेष रूप से स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये कोर्स ओडीएल और ऑनलाइन दोनों मोड में उपलब्ध हैं। इग्नू के अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर के आस-पास रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और परीक्षाएं भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर दे सकते हैं।
इग्नू लगभग 350 से अधिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। इग्नू देशभर में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं लचीली शिक्षा प्रदान करता है, जिससे कार्यरत पेशेवर, गृहिणियाँ, ग्रामीण छात्र, वरिष्ठ नागरिक एवं शिक्षा से वंचित कोई भी व्यक्ति अपनी पढ़ाई को पुन: आरंभ कर सकता है। इग्नू का दृष्टिकोण है – शिक्षा सबके लिए, कभी भी, कहीं भी। इग्नू में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोडक़र डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितम्बर कर दी गयिओ है इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर अपना दाखिला करवा सकते है।
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…