India News (इंडिया न्यूज), Deen Dayal Lado Laxmi Yojana : विधानसभा सत्र खत्म होने के अगले ही दिन मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जो केवल एक एजेंडा के लिए किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, डबल इंजन सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताए हैं, जिनमें महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार नित्य नई योजनाएं लागू कर रही है।
सीएम ने कहा हमारी सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं चलाई है। विधानसभा चुनावों के दौरान जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा उसे हम गीता के समान मानते हैं। संकल्प पत्र में विभिन्न वर्गों से किए गए वादे हमारी सरकार लगातार पूरे कर रही है। विपक्ष घोषणापत्र को सरकार में आते ही भूल जाती है। आज कैबिनेट ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” को लागू करने का निर्णय लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
सीएम ने कहा 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होंने चाहिए।
इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं, जिनमें आवेदिका को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं),सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीज़ों पहले से पेंशन मिल रही है, इन महिलाओं को इस योजना का भी अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हों जाएंगी। जिस दिन लाभार्थी महिला 60 वर्ष की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। हमारा अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
आज की कैबिनेट के बाद आने वाले 6 या 7 दिनों में हम न केवल योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देंगे, वरन एक ऐप भी लॉन्च करेंगे। इस ऐप के जरिए पात्र लाभार्थी महिलाएँ घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। हर संभावित पात्र महिला को हम एसएमएस करेंगे कि आप उस ऐप पर आवेदन कर दें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।
By Hannah Lang Nov 3 (Reuters) - Binance said hackers used a bogus job interview…
Nov 3 (Reuters) - Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd : * APPROVED INVESTMENT UPTO…
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…