India News (इंडिया न्यूज), Kaithal News : जिले के पुण्डरी थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी पंडित रामजवारी शर्मा पर माफिया तत्वों ने उनके ही घर के बाहर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आँख पर गंभीर चोट आई है। कैंथल सिविल अस्पताल ने हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 67 वर्षीय रामजवारी शर्मा पिछले कई दशकों से भाजपा की राजनीति से जुड़े रहे हैं और वर्ष 1982 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। शर्मा गंभीर रूप से शुगर के मरीज हैं और इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भर रहते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शर्मा ने पहले भी कई बार पुण्डरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन पर हमले की साज़िश रची जा रही है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय घटना का इंतजार किया। अब उनकी पिटाई का CCTV फुटेज वायरल हो गया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों पर न तो पुलिस का कोई खौफ है और न ही कानून का डर। यही वजह है कि दिन-दहाड़े नेता के घर के बाहर मारपीट की घटना अंजाम दी गई। गौरतलब है कि पंडित रामजवारी शर्मा ने हाल ही में मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था और उन्हें परसा भेट किया था। यह घटना न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि जब शिकायत करने वाले वरिष्ठ नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…
By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…