Asia Cup 2025
asia cup 2025 sony sports promo controversycontroversy: क्रिकेट एशिया कप 2025 (cricket asia cup 2025) शुरू होने में एक पखवाड़े से भी कम का वक्त बचा है। इसके लिए भारतीय टीम का एलान भी हो चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में धुरंधर खिलाड़ी टूर्नामेंट जीतने का अरमान लिए जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के लिए रवाना हो जाएगी। टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर 2025 के दौरान UAE में होगा। यह एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा। एशिया कप 2025 की तैयारी के बीच भारत में ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा एशिया कप को लेकर जारी आधिकारिक प्रोमो पर बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इस प्रोमो की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा रिलीज प्रोमो खूब देखा जा रहा है। चंद घंटों में ही इसे मिलियंस व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन वीडियो में कुछ ऐसी बातें हैं, जिनसे क्रिकेट फैन्स और भारतीय खफा हो गए हैं। प्रोमो में रविवार (14 सितंबर 2025) को होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच के रोमांच की बानगी दिखाई गई है. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Team India captain Suryakumar Yadav) के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मैच खेलते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में धाकड़ खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग को भी दिखाया गया है।
एशिया कप 2025 के प्रोमो में भारत और पाकिस्तान के मैच का जिक्र करके इसमें रोमांच पैदा करने की सफल कोशिश की गई है. कुछ लोग इस बात से नाराज है कि पहलगाम हमले के बाद इस मैच को रद्द करने की मांग की गई थी। बावजूद इसके भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा है. यही वजह है कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ताजा प्रोमो ने सोशल मीडिया पर फिर से बवाल मचा दिया है।
1 मिनट 25 सेकेंड से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो में एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखते हुए दर्शकों को दिखाया गया है. इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के बॉलर शाहीन शाह अफरीदी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर भारत को मैच जिताते हैं। इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इसके बाद मुस्लिम अंकल बाहर निकलते हैं तो एक छोटी बच्ची कहती है कि दादू हम जीत गए। इस पर मुस्लिम टोपी लगाए बुजुर्ग खुश हो जाते हैं। इस वीडियो के आखिर में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री होती है, जो मुस्लिम बुजुर्ग से कहते हैं- ‘ऊपर वाले ने आपकी सुन ली। इस वीडियो में फिर सभी लोग जश्न मनाते नजर आते हैं। वीडियो के अंत में वीरेन्द्र सहवाग कहते हैं- बात टीम इंडिया की है, 140 करोड़ धड़कनें एक साथ धड़केंगी।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो को देखने के बाद फैन्स काफी नाराज हैं और एशिया कप का बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी नाराजगी ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उतार रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा प्रोमो बनाने की जरूरत क्या थी? जब पुलवामा हमले के बाद से लोग पाकिस्तान से नाराज हैं।
यहां पर बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को होगी, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाना है। पिछले कई सालों से दोनों देशों के बीच टेंशन शुरू होने के बाद भारत और पाकिस्तान कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती है.
9 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप हैं. अन्य टूर्नामेंट की तरह ही भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. ग्रुप ए में भारत पाकिस्तान के साथ ओमान और यूएई हैं. ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग हैं.
* Swedish supermarket chain disconnects hacked fridges from internet * Refrigeration systems not always standardised…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Zakarya Meliani Nov 3 (Reuters) - A string of bomb threats has disrupted passenger…
By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 - Gulf oil exports dipped in October from September's…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
LONDON, Nov 3 (Reuters) - The jury in the trial of British comedian and actor…