Categories: Haryana

यमुना का जलस्तर बढ़ने से करनाल के लालूपुरा गांव में बांध में हुआ कटाव, प्रशासन ने चलाया राहत बचाव कार्य, घरौंडा व इंद्री हल्के में यमुना से सटे गांव के लिए अलर्ट जारी

करनाल- इशिका ठाकुर,  India News (इंडिया न्यूज), Yamuna Water Level : पिछले दिनों से हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अब यमुना उफान पर बह रही है और जलस्तर बढ़ने के चलते करनाल जिले के घरौंडा हल्के में लालू पूरा गांव के पास यमुना के किनारे में कटाव हो गया है जिसके चलते आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है। जिला प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

हथिनी कुंड बैराज से 3 लाख 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया

नहर विभाग के अधिकारी विजय सैनी ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से 3 लाख 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है और इस समय करनाल में यमुना डेढ़ लाख की क्यूसेक पानी चल रहा है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है प्रशासन अलर्ट मोड पर है वहीं  यमुना नदी के गांव के आसपास अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि कोई भी नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह यमुना के किनारो पर कटाव शुरू हो गया था। जिसको रोकने के लिए करीब 150 मजदूर कटाव को रोकने के लिए लगे हुए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है मिट्टी के कट्टे और लकड़ी और लोहे के समान के साथ कटाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

खतरे के निशान पर बह रही

ग्रामीणों का कहना है कि वह खतरे के निशान पर बह रही है और हथिनी कुंड बैराज से और भी पानी छोड़ा गया है ऐसे में सभी गांव डर के माहौल में जी रहे हैं फसलों को नुकसान होने का अनुमान है तो वही जिस हालत में पानी चल रहा है और जो पीछे से इतना पानी छोड़ा गया है उसे गांव में भी पानी घुस सकता है। गढ़ीभरल के सरपंच शौकीन कुमार ने कहा कि गांव में सभी को सतर्क रहने के लिए बोल दिया गया है खेतों की तरफ कोई भी अकेला किस ना जाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी को कोई नुकसान ना हो।

प्रशासन अलर्ट पर

स्थिति को देखते हुए इंद्री हल्के के एसडीएम अशोक मुंजाल ने कहा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यमुना के जलस्तर पर लगातार नज़र रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं। राहत और बचाव दल किसी भी समय मदद के लिए तैयार हैं।”

राहत तैयारियाँ

प्रशासन ने नावें, ट्रैक्टर ,जेसीबी,पोकलेन और जरूरी संसाधन पहले ही तैयार रखे हैं।  इलाकों में रहने वाले परिवारों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन दल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

आगे की आशंका

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। ऐसे में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने साफ कहा है कि हालात बिगड़ने पर तुरंत बचाव अभियान चलाया जाएगा।

Recent Posts

US Treasury's Bessent plans to discuss AI and rare earths with China's He, source says

By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…

3 minutes ago

US Treasury's Bessent plans to discuss AI and rare earths with China's He, source says

By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…

4 minutes ago

Brazil industrial maintenance and assembly workers strike at oil platforms, union says

RIO DE JANEIRO, Sept 18 (Reuters) - Brazilian workers in Rio de Janeiro's industrial maintenance…

10 minutes ago

Analysis-Russia sanctions bill gives Trump sweeping new tariff powers

By Andrea Shalal WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - The Russia sanctions bill passed by Congress…

14 minutes ago

Trump is talking with Senate's Thune about bill to cut data-center electricity costs

By Jacob Bogage and Kanishka Singh WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - President Donald Trump said…

15 minutes ago

UPDATE 2-La Liga Summaries

Sep 18 (OPTA) - Summaries for the La Liga on Friday (start times are CET)…

18 minutes ago