प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोगों से अपील की है वे विकास कार्यों में राजनीति न करें। आपसी मतभेदों के कारण विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए। एकजुट होकर गांव, कस्बे और हलके की तरक्की के लिए काम करना है।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार देर शाम उत्तम नगर के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर शाल ओढ़ा कर, पगड़ी पहनकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने तीसरी बार विधायक चुनने के लिए लोगों का आभार जताया और कहा कि स्पीकर के रूप में आज वे जिस पद पर कार्यरत हैं वह आपके आशीर्वाद से ही मिला है। वे अपनी ताकत को समाज की भलाई पर लगा रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पिछले 10 सालों में हलके में यथासंभव विकास कार्य कराए गए हैं। कोरोना काल में जरूर विकास की गति बाधित हुई लेकिन अब सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हलके अनेक गांवों में न केवल फिरनी, गलियों और खेतों के रास्तों को पक्का कराया गया है बल्कि पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन भी बिछाई गई है। नई चौपाल और सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया गया है। हलके में करीब डेढ़ दर्जन स्कूलों को अपग्रेड करवा कर सीनियर सेकेंडरी बनवाया गया है। मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल चालू हो जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा कस्बे में कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरौंडा में 21 अवैध कॉलोनीयों को अप्रूव्ड करवा कर उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। ग्यारह और कॉलोनियों को नियमित कराने का प्रयास जारी है। हलके में निर्माणाधीन रिंग रोड का कार्य पूरा होने के बाद तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। रैपिड रेल प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कोचिंग लेने वाले युवाओं एवं नौकरीपेशा लोगों को बहुत फायदा होगा। वे सुबह दिल्ली जाकर शाम को घर लौट सकेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के और अब वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन राणा, महामंत्री राजेश लाठर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पदम सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह यादव, रोहतास अग्रवाल, धीरज पांचाल, राजकुमार, संतोष, निर्मला पासवान, रण सिंह कश्यप, पवन चौधरी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…