करनाल- इशिका ठाकुर, Rape Case Registered Against Businessman In Karnal : करनाल के जाने माने बिजनेसमैन के खिलाफ रेप केस में मामला दर्ज हुआ है जो करनाल में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिजनेसमैन पर मकान में रह रही प्रवासी नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा है। बाकायदा मामला थाने में दर्ज भी हो चुका है।
इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बिजनेसमैन ने पत्नी और बेटी के बाहर जाने के बाद उसे चाय देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। वहां जाते ही अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इस करतूत को उसकी पत्नी के सामने उजागर करने को कहा तो बिजनेसमैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सैलरी 10 हजार रुपए बढ़ाने का लालच भी दिया। मगर, वह नहीं डरी और पुलिस के पास पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने मॉडल टाउन के निवासी बिजनेसमैन अमित गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद सैंपल मधुबन फोरेंसिक लैब में भेजे हैं और अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
बता दें कि अमित गुप्ता बड़ा बिजनेसमैन होने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का नजदीकी रहा है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री की एडमिन ईमेल से अमित गुप्ता को जन्मदिन की बधाई आई थी। इसके साथ ही वह हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स का उपाध्यक्ष भी रह चुका है। मामला दर्ज होने के सवाल पर अमित गुप्ता का कहना है कि जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसका परिवार प्रभावशाली है, इसलिए पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं कर रही। उसने साफ कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। वहीं, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज एसआई गीता ने बताया कि हमने शिकायत के बाद महिला का मेडिकल भी करवाया है। इसके अलावा सैंपलों को जांच के लिए मधुबन एफएसएल को भी भेजा गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
LONDON, Nov 3 (Reuters) - The jury in the trial of British comedian and actor…
Nov 3 (Reuters) - Goldpac Group: * EXPECTS REVENUE TO DECREASE 5%-15% FOR YEAR ENDING…