करनाल- इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Yamuna Water Level : पिछले दिनों से हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अब यमुना उफान पर बह रही है और जलस्तर बढ़ने के चलते करनाल जिले के घरौंडा हल्के में लालू पूरा गांव के पास यमुना के किनारे में कटाव हो गया है जिसके चलते आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है। जिला प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
नहर विभाग के अधिकारी विजय सैनी ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से 3 लाख 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है और इस समय करनाल में यमुना डेढ़ लाख की क्यूसेक पानी चल रहा है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है प्रशासन अलर्ट मोड पर है वहीं यमुना नदी के गांव के आसपास अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि कोई भी नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह यमुना के किनारो पर कटाव शुरू हो गया था। जिसको रोकने के लिए करीब 150 मजदूर कटाव को रोकने के लिए लगे हुए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है मिट्टी के कट्टे और लकड़ी और लोहे के समान के साथ कटाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वह खतरे के निशान पर बह रही है और हथिनी कुंड बैराज से और भी पानी छोड़ा गया है ऐसे में सभी गांव डर के माहौल में जी रहे हैं फसलों को नुकसान होने का अनुमान है तो वही जिस हालत में पानी चल रहा है और जो पीछे से इतना पानी छोड़ा गया है उसे गांव में भी पानी घुस सकता है। गढ़ीभरल के सरपंच शौकीन कुमार ने कहा कि गांव में सभी को सतर्क रहने के लिए बोल दिया गया है खेतों की तरफ कोई भी अकेला किस ना जाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी को कोई नुकसान ना हो।
स्थिति को देखते हुए इंद्री हल्के के एसडीएम अशोक मुंजाल ने कहा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यमुना के जलस्तर पर लगातार नज़र रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं। राहत और बचाव दल किसी भी समय मदद के लिए तैयार हैं।”
प्रशासन ने नावें, ट्रैक्टर ,जेसीबी,पोकलेन और जरूरी संसाधन पहले ही तैयार रखे हैं। इलाकों में रहने वाले परिवारों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन दल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। ऐसे में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने साफ कहा है कि हालात बिगड़ने पर तुरंत बचाव अभियान चलाया जाएगा।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…