India News (इंडिया न्यूज), Firing On Cousin Brother : पानीपत जिले के गांव सुताना में चचेरे भाई अश्वनी उर्फ कल्लू ने गुरुवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सोनू को गोली मार दी। हमले में सोनू को 3 गोलियां लगी हैं जिनमें 2 पेट में और 1 घुटने में लगी है। जानकारी अनुसार सोनू सुबह करीब 7 बजे खेत में गया हुआ था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अश्वनी ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में सोनू को स्वजन तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी मुताबिक सोनू के चाचा सतपाल ने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन मतलौडा में एक आढ़ती को बेच दी थी। रजिस्ट्री होने के बावजूद सतपाल उस जमीन पर कब्जा नहीं दे रहा था। बाद में वही जमीन सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने आढ़ती से खरीद ली और पुलिस प्रशासन की मदद से कब्जा भी ले लिया जिससे सतपाल का परिवार उससे रंजिश रखने लगा था।
इसी रंजिश के चलते गुरुवार सुबह अश्वनी ने सोनू पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…
By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…