India News (इंडिया न्यूज), Panipat Refinery News : रिफाइनरी स्थित मार्केटिंग डिवीजन में लगभग दो दर्जन हथियारबंद युवकों के घुसनें का मामला सामने आया है। संवेदनशील क्षेत्र में हथियारबंद युवकों के घुसने से मार्किटिंग डिवीजन प्रशासन, सिक्योरिटी गार्डों और क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और डायल 112 पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। हथियारबंद युवकों के परिसर में घुसनें से मार्किटिंग डिवीजन प्रशासन और सदर थाना पुलिस भी हरकत में आ गई। सदर थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
वीरवार सुबह लगभग दो दर्जन हथियारबंद युवक गाड़ियों में सवार होकर मार्केटिंग डिवीजन परिसर का गेट नंबर 1 पार कर पार्किंग में पहुंच गए। बरसात अधिक होने के कारण सिक्योरिटी गार्डों ने गाड़ियों का पीछा किया और वे भी पीछे-पीछे पार्किंग में गाड़ियों के पास पहुंच गए। ये हथियारबंद युवक यहां किस लिए आए थे इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। इस बारे में लोगों ने अलग-अलग बातें बताई है। कई लोगों ने बताया कि ये लोग ट्रांसपोर्टर ड्राइवर वर्कर्स यूनियन के आदमी है। ड्राइवरों के इन लोगों के बारे में अलग ही विचार थे।
कई ड्राइवरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ये हथियारबंद लोग यहां पर ड्राइवर यूनियन के नाम पर अवैध वसूली करने के लिए आए थे और ड्राइवर को बोल रहे थे कि आप लोगों को हर महीने 500 रूपए प्रति गाड़ी के हिसाब से देना होगा। हम गरीब लोग इस मंहगाई के दौर में 500 रुपए कहां से देंगे। पुलिस प्रशासन और मार्किटिंग डिवीजन प्रशासन को इन लोगों के खिलाफ उचित एक्शन लेना चाहिए ताकि गरीब ड्राइवरों को कोई असुविधा न हो। ये मामला कुछ भी हो लेकिन इस घटना से रिफाइनरी के सभी उपक्रमों में भय का माहौल है।
इस बारे में जब मार्किटिंग डिवीजन के सिक्योरिटी अधिकारी पुनीत मिंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई मैं यहां पर मौजूद नहीं था और मीडिया से बात करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। आप इस बारे में हमारे उच्च अधिकारीयों से बात करो।
सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि लगभग दो दर्जन हथियारबंद युवक मार्किटिंग डिवीजन की पार्किंग में पहुंच कर ड्राइवरों से बातें कर रहे थे और अपने आप को ड्राइवर यूनियन के आदमी बता रहे थे। उन्होंने मार्केटिंग डिवीजन के महाप्रबंधक से बात की थी उन्होंने बताया कि यहां यूनियन का कोई विवाद नहीं है। दो-तीन हथियारबंद युवकों को अपने साथ लेकर आए हैं अगर मार्किटिंग डिवीजन प्रशासन की ओर से कोई शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Lupin Limited: * LAUNCHES RALTEGRAVIR TABLETS, USP, 600 MG IN UNITED…
By Neil J Kanatt Nov 3 (Reuters) - Yum Brands said same-store sales at Taco…
By Hannah Lang Nov 3 (Reuters) - Binance said hackers used a bogus job interview…
Nov 3 (Reuters) - Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd : * APPROVED INVESTMENT UPTO…
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…