India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज बडा ब्यान देते हुए कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं तथा नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं।
विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा गत दिनों भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों व मंत्रियांें को हलके आंबटित करने के दौरान सात बार के विधायक अनिल विज का नाम सूची से बाहर है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज ने कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, जबकि बाकी विधायकों को एक-एक हल्का दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सात बार विधानसभा का चुनाव जीता हूं और जल्द ही मैं सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं तथा जगह-जगह पर जाकर नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं। श्री विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’।
संसद में लोकसभा और राज्यसभा में चल रही आपरेशन महादेव और शिव शक्ति में बहस के दौरान विपक्ष ने सेना के भगवाकरण करने के संबंध में सवाल उठाया है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारी हिन्दूस्तान की सारी मान्यताओं के खिलाफ है।
उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे देश की सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरूद्वारें बनाए गए हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे जाबांज सिपाही दुश्मन पर टूट पडते हैं तो बजरंग बली की जय करते हुए आगे बढते है। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि हमारे देश में अनेकों आपरेशन हिन्दूस्तान के नामों पर ही हुए हैं’’।
विज ने विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को शर्म आनी चाहिए कि हम अपने आपरेशनों के नाम के पाकिस्तान की मिसाइलों के नाम पर रखें या पाकिस्तान या दूसरे देशों के नाम पर रखें! उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मुदों से भटक गया है और प्रधानमंत्री जी का राजनीतिक विरोध करते-करते अब विपक्ष देश का विरोध करने लग गया है। उन्होंने कहा कि देश की जितनी भी मान्यताएं व श्रद्धा व पूजा केन्द्र हैं, अब विपक्ष उनका विरोध करने लग गया है’’।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Lupin Limited: * LAUNCHES RALTEGRAVIR TABLETS, USP, 600 MG IN UNITED…
By Neil J Kanatt Nov 3 (Reuters) - Yum Brands said same-store sales at Taco…
By Hannah Lang Nov 3 (Reuters) - Binance said hackers used a bogus job interview…
Nov 3 (Reuters) - Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd : * APPROVED INVESTMENT UPTO…
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…