Categories: Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने व्यवस्था पूर्ण तरीके से सीईटी संपन्न कराने के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 26 व 27 जुलाई को ली जाने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी ग्रुप-सी) की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को अपने जिले में प्रतिभागी परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हेल्प डेस्क स्थापित करने और परीक्षा केंद्र तक समय पर परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

  • मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों दिये आदेश

दो दिनों में चार शिफ्टों में सीईटी परीक्षा आयोजित होगी

डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी की सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो यह हम सब की जिम्मेवारी है, इसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। दो दिनों में चार शिफ्टों में सीईटी परीक्षा आयोजित होगी।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी

डीसी ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा में बाहर से आने वाले परीक्षार्थी परीक्षा देंगें, उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक समय पर पहुंचाने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों अनुरूप आगामी परीक्षा के दिन शनिवार व रविवार को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश नहीं रहेगा और सभी स्टेशन मेंटेन रखेंगे।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे

कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे और सभी की फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को कोई व्यवधान न हो इसके लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय रूप से सहयोगी रहेगी।

पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए अलर्ट मोड में कार्य किया जाएगा

पुलिस अधीक्षक भूपेंदे सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए अलर्ट मोड में कार्य किया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ पंकज यादव सहित जिला परिषद सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश कुमार, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी आत्मा राम, राजबीर सिंह, नवीन संधू, प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Posts

Soccer-Late Yamakawa header earns Kobe victory in Asian Champions League

By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…

3 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

4 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

8 minutes ago

Nexperia sues Wingtech and its founder, demanding compensation for damages

Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…

9 minutes ago

BRIEF-The Gentex Sema Booth To Feature Custom Car Reveals By Ringbrothers And Classic Car Studio

Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…

10 minutes ago

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL IT WOULD BE TO A DIFFERENT BUYER

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…

14 minutes ago