India News (इंडिया न्यूज), A Three Year Old Girl Suddenly Missing : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस पानीपत के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस ने रिसालू रोड स्थित एक फैक्टरी से खेलते हुए बाहर निकल लापता हुई तीन साल की बच्ची को महज 4 घंटे में सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपा।
थाना चांदनी बाग में सोमवार को एक दंपत्ती ने आकर सूचना दी थी कि वह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले है और हाल में थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर अपने तीन बच्चों 6 व 8 साल के बेटे व 3 साल की बेटी सहित रह रहै है। वह दोनों अलग अलग फैक्टरी में काम करते है।
सोमवार को पत्नी फैक्टरी में 3 वर्षीय बेटी को साथ लेकर गई थी। पत्नी अपने काम में लग गई और बेटी फैक्टरी परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। दोपहर करीब 12 बजे पत्नी ने बाहर निकलकर बच्चों में देखा उसे बेटी दिखाई नहीं दी। जिसकी उन्होंने आसपास तलाश की जो नहीं मिली। फैक्टरी में बच्चों के साथ खेलते समय बेटी अचानक लापता हो गई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फैक्टरी व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ बच्ची की तलाश में सर्च अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची खेलते हुए फैक्टरी से निकलकर रिसालू रोड़ पर अकेले जाती दिखी।
पुलिस टीम ने रिसालू रोड पर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही राहगिरों से पूछताछ करते हुए 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाग फैक्टरी के करीब 3 किलो मीटर आगे से बच्ची को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया। गुमशुदा बच्ची को सकुशल देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और इसके लिए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि नागरिकों की मदद करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पानीपत पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने व अपराध नियंत्रित के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वह अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखें। छोटे बच्चों को घर के बाहर अकेला खेलने के लिए न छोड़ें। आमजन सामाज सेवी के रूप में काम करके पुलिस के साथ सहयोग करें। यदि गुमशुदा / बन्धक / शोषित व्यक्तियों/महिलाओं / बच्चों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 नंबर पर दें और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…