India News (इंडिया न्यूज), Six Year Old Girl Raped : प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, रोजाना राज्य के किसी न किसी कोने से महिला, युवती या नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला पानीपत में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का है।
मंगलवार को पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रात करीब 2 बजे दरिंदे एक 6 साल की बच्ची को घर से उठा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्ची को घर में घुसकर मां-बाप के पास से बच्ची को उठाकर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची की हालत फिलहाल नाज़ुक बनी हुई है।
जानकारी मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि रविवार की रात को परिवार के सभी लोग रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए थे। उसकी तीन बेटियां भी उनके साथ सो रही थी। और पति बाहर सो रहे थे। रात के करीब 2 बजे एक आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया कुछ देर बाद जब बच्ची खून से लथपथ उसके पास आई और उसने रोते हुए सारी बात बताई।
बच्ची ने बताया कि एक आदमी उसे उसका मुंह बंद कर घर से उठाकर बाहर एक खंडहर में ले गया, जहां अन्य आरोपी पहले से ही मौजूद था। वहां उसने गंदा काम किया और उसे बुरी तरह पीटा भी। वहीं पीड़ित बच्ची ने एक आरोपी को पहचान भी लिया है। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा परिजनों की शिकायत के आधार पर बच्ची के कोर्ट में बयान करवा दिए गए हैं और मेडिकल भी करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शिकायत में एक व्यक्ति का ही नाम लिखवाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 (Reuters) - Oil prices slumped on Tuesday after President…
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…