करनाल-इशिका ठाकुर Abhay Chautala : जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती को लेकर इंडियन नेशनल और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा के अलग-अलग विधानसभा में जाकर लोगों को जयंती के लिए निमंत्रण दे रहे हैं तो वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हो रहे हैं। 25 सितम्बर को रोहतक में मनाए जा रहे जननायक स्व. चौ देवीलाल का समान समारोह का न्योता देने के लिए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला करनाल में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, जहां उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी उपस्थित रहे।
अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा और कहा कि विजेंद्र सिंह को उचाना से हुड्डा की वजह से हार मिली है क्योंकि हुड्डा और उसके बेटे ने चुनाव से पहले वहां के नेताओं को चुनाव में खड़े होने के लिए कहा हुआ था उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव में हर भी जाएंगे तो कोई बात नहीं सरकार आने पर उनको विधायकों से भी बड़ा पद दिया जाएगा जिसके चलते वहां पर विजेंद्र की वोट कट हुई है।
प्रदेश की राजनीति में ताजा हालातो पर चर्चा करते हुए उन्होंने ने केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष को भी निशाने पर लिया, जहां वोट चोरी के आरोप लगा रही कांग्रेस को ही उन्होंने सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सत्ता में कैसे आई है किसकी चुनाव में क्या भूमिका रही है जनता सब जानती हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने किए की है, अब जनता समझ चुकी है जो आने वाले समय में सत्ता पक्ष का तकता पलट करने का काम करेगी। वहीं भिवानी में हुए मनीषा मौत मामले की सीबीआई जांच को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ लीपापोती होगी सीबीआई जांच तो नफे सिंह राठी की भी सीबीआई को सौंप गई थी, लेकिन उसमें आज तक कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में हरियाणा में बेरोजगारी बड़ी है एक पेपर देने के लिए 13 लाख बच्चे पेपर देने के लिए आवेदन करते हैं तो इससे हिसाब लगा सकता है की कितनी बेरोजगारी बड़ी है यह युवाओं को रोजगार तक नहीं दे पा रहे हैं।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…