Categories: Haryana

जियो फेंसिंग अटेंडेंस के विरोध में डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को करेंगे उपवास, सीएमओ के माध्यम से राज्यपाल और सरकार के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

India News (इंडिया न्यूज), Protest Against Geo Fencing Attendance : जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख उपवास करेंगे और उपवास के उपरान्त सिविल सर्जन के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल तथा सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मिटिंंग मे लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के प्रधान डा. राजेश ख्यालिया ने की।

8 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा था

बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता डा. अनील यादव, शर्मिला देवी, डा. कपिल शर्मा, अमित बुरा, जगदीप सिंह, विनिता बांगड, रमेश दुहन व राममेहर वर्मा ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लोकतान्त्रिक तरीके से लागतार शान्तिपूर्वक आन्दोलन करते हुए गत 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि अधिकारियों से इस सम्बन्ध मे बातचीत करके समस्या का समाधान निकाला जायेगा और जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के लिए किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बाध्य नहीं किया जाएगा।

गैर कानूनी ढंग से प्रताड़ित भी कर रहे

स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दिये गए भरोसे के बावजूद कुछ अधिकारी लगातार जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के गैर कानूनी आदेशों को वापिस लेने की बजाय अनाप – शनाप पत्र जारी कर सरकार व स्वास्थ्य कर्मचारियोंं में टकराव पैदा करके स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे है। इसके अलावा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के अवकाश सहित तमाम सुविधाओ को रोक कर गैर कानूनी ढंग से प्रताड़ित भी कर रहे है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अब तक काले बिल्ले लगाकर डयूटी करने, एक घण्टे को रोष प्रदर्शन करने के उपरान्त अपने मोबाईल फोन के माध्यम से जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के गैर कानूनी आदेश को वापिस लेने के लिए राज्य के सभी विधायकों को ज्ञापन देकर विधान सभा मे आवाज बुलन्द करने की मांग भी कर चुके है।

उपवास कर रोष जाहिर किया जायेगा

उन्होंने बताया कि सभी विधायकों को ज्ञापन देने के बावजूद भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों को वापिस नहीं लेने के रोष स्वरूप 28 अगस्त को राज्य के सभी सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख सुबह 9 बजे से 5 बजे तक उपवास कर रोष जाहिर किया जायेगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यदि फिर भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों को वापिस नही लिया गया तो 7 सितंबर को पुनः मीटिंग करके अगले आन्दोलन का ऐलान कर दिया जायेगा।

अव्यवहारिक व गैर कानूनी

गौरलतब है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी जब पहले ही बायो मैट्रिक आधारित अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे है तो जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के तहत दर्ज करवाने को कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने उक्त आदेशों को अव्यवहारिक व गैर कानूनी तथा भारतीय संविधान में वर्णित निजता के अधिकारों का हनन एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन भी बताया। स्मरण रहे कि कोरोना काल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों पर फूल बरसाने के बावजूद उक्त आदेश राज्य के अन्य किसी भी विभाग पर लागू न करके केवल स्वास्थ्य विभाग में ही लागू करके चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियो का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया

आज की बैठक में हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसज के राज्य प्रधान डा. राजेष खयालिया व डा. अनील, बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी व महासचिव सहदेव आर्य, एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरि राज व महासचिव डा. अरूण कुमार, हरियाणा सिविल डेन्टल सर्विसिज एसो. के प्रदेशाध्यक्ष डा. कपिल शर्मा व महासचिव डा. पकंज कालवन, लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के रमेश दूहन व ओमपाल ढांडा, नर्सिंग एसो. की प्रधान विनिता बांगड व महासचिव योगेश शर्मा, फार्मेसी एसो. के प्रधान जगदीप सिंह व अकुंश जागडा, हरियाणा रेडियोलोजी आफिसर एसो. के प्रधान रविन्द्र मलिक, व महासचिव सन्दीप मलिक,ओटीए एसो. के प्रधान राजेन्द्र सिंह, हरियाणा हैल्थ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एशो0 के प्रदेशाध्यक्ष अमित बुरा व महासचिव जयवीर कादयान, डेन्टल हाईजैनिक एसो. के मोनू लाठर तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा व महासचिव सतपाल खासा सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Recent Posts

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

3 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

4 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

7 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

8 minutes ago

Virgin Media O2 to cut thousands of jobs and halt UK fibre expansion

By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…

9 minutes ago

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

13 minutes ago