प्रवीण वालिया-करनाल India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत श्रीराम मंदिर, सेक्टर-8, करनाल में भव्य छप्पन भोग एवं भजन संध्या का आयोजन शाखा अध्यक्ष ज्योति चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल रहे। इस अवसर पर उन्होंने परिषद द्वारा समाज सेवा व सांस्कृतिक कार्यों के लिए किए जा रहे योगदान की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में भाविप ज़िला करनाल के समन्वयक अशोक महेन्द्रू, सह समन्वयक प्रियंका काठपाल तथा करनाल की अन्य शाखाओं के दायितावधारियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
भाविप कर्ण शाखा की अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में गोपियों और श्रीकृष्ण भगवान की दशावतार की सुंदर और अनोखी झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या में शाखा के सदस्य संजय बिदानी,राकेश वर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में भजन गायन के द्वारा वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त मशहूर भजन गायक शाम अरोड़ा , संजय बिदानी तथा सन्नी निझावन ने भी अपने भजनों के द्वारा सभी का मन मोह लिया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भगवान को अर्पित छप्पन भोग, विभिन्न तरह की मिठाइयां, नमकीन, खट्टा, मीठा, कसैला आदि सभी पकवान शाखा के सदस्य अपने-अपने घरों से ही लेकर आए। भगवान के भोग के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ और रात्रि भोज के साथ भजन संध्या का समापन किया गया। इस अवसर पर परिषद् परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य कपिल अत्रेजा, नीरज गर्ग, स्वतंत्र कुकरेजा, रोशन आर्य, श्याम बतरा, प्रणव जावा, ऋषि नागपाल, अजय आर्य, मुकेश गुप्ता, अनिल गोयल, नितिन गोयल आदि सभी परिवार सहित बड़ी संख्या में सदस्य व भक्तजन सम्मिलित हुए।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…