Categories: Haryana

समुदाय विशेष की ‘धार्मिक पुस्तक’ पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए बनाई रील, युवक की इस करतूत पर भड़के लोग, थाने में दी शिकायत

India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News :  हरियाणा के यमुनानगर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने एक धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक रील बनाई, जैसे ही ये रील वायरल हुई तो समुदाय विशेष के लोगों का पारा चढ़ गया और थाने पहुँच गए, जहाँ आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया

जानकारी मुताबिक यमुनानगर जिले के थाना बूड़िया क्षेत्र के अमादलपुर गांव के रहने वाले गुलफाम ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनकी धार्मिक पुस्तक कुरान को लेकर आपत्तिजनक रील बनाई है। युवक का आरोप है कि इस रील में युवक ने काफी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। जैसे ही ये वीडियो वयरल होते हुए उन तक पहुंची तो उन्हें इस हरकत पर बहुत बुरा लगा।

समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की

इतना ही नहीं जब गांव में अपने समाज के लोगों से इस रील के बारे में चर्चा की तो सभी ने नाराजगी जाहिर की। गुलफाम का कहना है कि रील बनाने वाला युवक एक रसूखदार व्यक्ति का छोटा भाई है। पुलिस ने मामला दर्ज का तहकीकात शरू कर दी है कि रील किसने बनाई और किस-किस ने वायरल की। इस मामले को लेकर गहनता से जांच की जाएगी। 

Recent Posts

Anaemia Awareness Becomes a Public Health Movement in Indore, Madhya Pradesh, India

Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…

8 hours ago

250+ Entrepreneurs from 24 Cities Converge in Surat for CorporateConnections India’s BHAF 2026

Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…

9 hours ago

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

1 day ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

1 day ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

1 day ago