Categories: Haryana

खैर तस्करों के हौंसले बुलंद : खैर की लकड़ी काटकर चोरी करके ले जा रहे तस्कर, वन विभाग के कर्मचारियों ने रोका तो की मारपीट

India News (इंडिया न्यूज), Khair Smugglers : हरियाणा के यमुनानगर जिले खैर (लाल चन्दन) के पेड़ों की तस्करी बढ़ती जा रही है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि अगर उनको रोका जाता है तो पुलिस हो या वन विभाग के कर्मचारी उनके साथ मारपीट कर फरार हो जाते है। अभी ताज़ा मामला जिले के गांव खिल्लेवाला का है, जहां जंगल से खैर के पेड़ों की करने वालों ने वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट की और उनकी गाड़ी तोड़कर भाग गए। वहीं पुलिस की जांच के बाद आरोपियों की पहचान इकराम,  जमशेद उर्फ जग्गू, वलीदीन व महबूब उर्फ बूबा, कासिम उर्फ पोली के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवारों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की

वन अधिकारी राजीव कांबोज ने थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त की रात को तस्कर गांव खिल्लेवाला के साथ लगते जंगल से खैर की लकड़ी काटकर चोरी करके ले जा रहे हैं। उन्होंने पता चलते ही तुरंत इस नाका लगाकर खैर तस्करों की तलाश शुरू की तो देर रात एक कार आती दिखाई दी। जब उन्होंने उस कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवारों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

विभाग की गाड़ी के साथ भी तोड़ -फोड़ की

इतना ही नहीं उन्होंने विभाग की गाड़ी के साथ भी तोड़ -फोड़ की और मौके से फरार ही गए। पुलिस ने उक्त शिकायत के अद्धर पर मामला केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की जांच के बाद आरोपियों की पहचान जमशेद उर्फ जग्गू, कासिम उर्फ पोली, इकराम, वलीदीन व महबूब उर्फ बूबा के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recent Posts

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

2 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

3 minutes ago

BRIEF-22nd Century Group To File Certificate For 1-For-58 Reverse Stock Split On Nov 3

Nov 3 (Reuters) - 22nd Century Group, Inc.: * 22ND CENTURY GROUP - TO FILE…

7 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

8 minutes ago

Binance clients pull $4.7 billion after hack as crypto world studies fallout

By Rae Wee, Elizabeth Howcroft and Hannah Lang SINGAPORE/PARIS/NEW YORK, Nov 2 (Reuters) - Binance's…

9 minutes ago

BRIEF-Yongmao Holdings Expects Significant Increase In Profit Attributable For HY

Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…

13 minutes ago