India News (इंडिया न्यूज), Biometric Attendance In PGI : पीजीआई में इंटर्न्स के लिए एक बहुत ही सख्त कदम उठाया है, जिसके तहत पीजीआई में अब इंटर्न बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। पीजीआई मैनेजमेंट ने यह फैसला अभी कुछ दिन पहले ही ओपीडी के छोटे ओटी (माइनर ओटी) में एक फर्जी डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद लिया है।
पीजीआई निदेशक ने यह सख्त निर्देश जारी किए कि सभी इंटर्न अब बायोमीट्रिक हाजिरी लग्गाएँगे। ऐसा करने से इंटर्न की व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज होगी और साथ ही इस तरह के फर्जी डॉक्टरों पर भी नकेल कसी जाएगी। पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल का कहना है कि हर इंटर्न की बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी मुताबिक अभी हाल ही में पीजीआई में इंटर्न कर रहे डॉ. कृष्ण की जगह 12वीं पास साहद ड्यूटी देते पकड़ा गया था। इस घटनाक्रम के बाद पीजीआई प्रशासन सख्त हुआ और इस तरह की हरकतों पर कड़ी नज़र रखने के लिए संस्थान में 250 इंटर्न की बायोमीट्रिक हाजिरी की तैयारी की है।
इन सभी को रोजाना सुबह आने के बाद व शाम को जाने से पहले बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी दर्ज करनी होगी, वहीं अगर ऐसा नहीं किया तो गैर हाजिरी मानी जाएगी। वहीं फर्जी डॉक्टर मामले में अनुशासनात्मक कमेटी भी सोमवार को मामले की जांच करेगी।
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…