Categories: Entertainment

बहू बनाने से पहले जया ने Karisma Kapoor के सामने रख दी थी ऐसी शर्त, टूट गई अभिषेक बच्चन से सगाई!

Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Break Up: बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां अधूरी रह जाती हैं। इनमें से एक नाम अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का भी है। दोनों की प्रेम कहानी ने सगाई तक का सफ़र तय कर लिया था लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही इनका रिश्ता टूट गया। आपको बता दें कि दोनों की सगाई 2002 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 60वें जन्मदिन के मौके पर हुई थी। इस मौके पर बच्चन और कपूर खानदान के ज्यादातर सदस्य मौजूद थे।

जया बच्चन करिश्मा को अपनी होने वाली बहू के रूप में देखकर बेहद खुश थीं लेकिन फिर इस ख़ुशी को किसी की नजर लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद महीने में ही इस रिश्ते को बिना कोई ठोस कारण बताये खत्म कर दिया गया। दोनों परिवारों ने अभिषेक और करिश्मा की टूटी सगाई के कारणों के बारे में कभी चर्चा नहीं की मगर रिपोर्ट्स में इस रिश्ते के कई कयास लगाए गए।

इस वजह से टूटी सगाई!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा फिल्मों में काम करें। करिश्मा उनकी इस बात से सहमत नहीं थीं इसलिए सगाई टूट गई। दूसरी ओर एक कहानी ये है कि करिश्मा की मां बबिता अभिषेक बच्चन के फ्लॉप फ़िल्मी करियर से खुश नहीं थीं। उन्हें लगा था कि कहीं शादी के बाद करिश्मा को आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़ जाये इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने पर जोर दिया। वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन जनवरी 2003 में अभिषेक और करिश्मा की राहें जुदा हो गईं और एक्ट्रेस बच्चन परिवार की बहू बनते बनते रह गईं। 

संजय कपूर से हुई करिश्मा की शादी

इसके बाद 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। वहीँ करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। शादी के बाद करिश्मा दो बच्चों की मां बनीं-समायरा और कियान लेकिन 14 साल की शादी के बाद उन्होंने संजय से तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय पर करिश्मा ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा था कि संजय ने हनीमून पर उन्हें दोस्तों के साथ सोने को मजबूर किया था। वहीँ, अभिषेक ऐश्वर्या से शादी के बाद 2011 में बेटी आराध्या के पिता बने। कुछ समय पहले अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया था लेकिन बाद में दोनों ने साथ दिखकर इन खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया था। 

Kavita Rajput

Recent Posts

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL IT WOULD BE TO A DIFFERENT BUYER

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…

3 minutes ago

Shock in Spain's Tenerife after striker De Miguel dies following collision in match

VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…

4 minutes ago

Apple shares slide as Ternus sounds alarm on memory costs

By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…

7 minutes ago

Apple shares slide as Ternus sounds alarm on memory costs

By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…

8 minutes ago

Brazil's oil output rises 20.3% in September to record high

SAO PAULO, Nov 3 (Reuters) - Brazil's oil production rose 20.3% year-on-year in September to…

9 minutes ago

ADM DOES NOT EXPECT "FUNDAMENTAL SHIFT" IN US BIOFUEL POLICIES AFTER ELECTION -CONF CALL

ADM DOES NOT EXPECT "FUNDAMENTAL SHIFT" IN US BIOFUEL POLICIES AFTER ELECTION -CONF CALL (The…

14 minutes ago