UP Crime News
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक मृत महिला के शव को बाइक पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पुरा मजरा मोहब्बतपुर जीता की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर किसी के मन में एक ही ख्याल है कि आखिर इस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितेंद्र की पत्नी 45 साल की थी और वो बुधरानी घर पर अकेली रहती थीं। वहीं उनके पति दुबई में काम करता है। देवर राजेंद्र अपने पिता चंगूलाल के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब बुधरानी घर से बाहर नहीं आईं तो पड़ोसियों को शक हुआ। इस दौरान आस-पास के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही कोई आहट महसूस नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई तो कमरे में बुधरानी का शव पड़ा मिला।
इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसी बीच, जब शव गांव लाया गया, तो अंतिम संस्कार को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि बुधरानी की हत्या की गई है। हालाँकि, विवाद के बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
वहीं जब बेटी का अंतिम संस्कार संस्कार कराया जा रहा था तो इस दौरान माहौल और खराब हो गया। बताया गया कि ससुराल वाले शव लेकर घर से निकले, तभी रास्ते में मायके वालों ने बीच-बचाव किया और शव को बाइक पर लादकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में एक व्यक्ति यह भी कहता दिख रहा है कि ट्रैक्टर न मिलने की वजह से वो शव को बाइक पर ले जा रहा है।
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…
By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…
Nov 3 (Reuters) - Apple shares fell about 4% in premarket trading on Tuesday after…
GERMANY'S MERZ ON G20 MEETING IN MIAMI: UNACCEPTABLE FOR THIRD COUNTRIES TO SPEAK ABOUT UKRAINE…