Saif Ali Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रहे हैं। सैफ ने अपनी पहली फिल्म पूरी भी नहीं की थी कि उनका नाम 80-90 के दशक की हिट एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ने लगा था।1991 में सैफ ने आख़िरकार 12 साल बड़ी अमृता सिंह (Amrita Singh) से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों दो बच्चों के माता पिता बने जिनमें नाम सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) हैं।
13 साल में टूट गई शादी
अमृता और सैफ की शादी केवल 13 साल टिकी और फिर इन्होंने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया। तलाक का फैसला किसी के लिए भी आसान नहीं होता, सैफ और अमृता के लिए भी ये दौर काफी मुश्किल था। एक इंटरव्यू में सैफ ने अमृता के साथ अपने टूटे रिश्ते के बारे में कई सारी बातें कही थीं।
तलाक के बाद टूट गए थे सैफ
सैफ ने कहा था,मैं कहूंगा कि यह दुनिया की सबसे खराब चीज थी, यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में सोचकर मैं आज भी बुरा महसूस करता हूं। मैं चाहता हूं कि जो भी हुआ काश वो उससे अलग होता। मुझे नहीं लगता कि मैं इस चीज को कभी ठीक कर पाऊंगा, या इससे उबर पाऊंगा। मुझे इस चीज़ के बारे में सोचकर कभी भी शांति नहीं मिलेगी। मैं उस वक्त केवल 20 साल का था। आज चीजें काफी बदल गई हैं। आप चाहते हैं कि माता-पिता हमेशा साथ रहें, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता। अब पेरेंट्स दो अलग-अलग इकाई के रुप में भी अपनी जिंदगी काट सकते हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था।
सैफ ने करीना से की दूसरी शादी
बता दें कि तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी अमृता सिंह को मिली थी। सैफ को कभी-कभी ही उनसे मिलने की इजाजत होती थी। सैफ इस वजह से भी काफी दुखी रहते थे। तलाक के बाद सैफ एक विदेशी मॉडल रोजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर इनका ब्रेक अप हो गया था। बता दें कि अमृता से तलाक के कई साल बाद सैफ ने 10 साल छोटी करीना कपूर (Kareena Kapoor) से 2012 में शादी की थी। इसके बाद उनके दो बेटे तैमूर और जहांगीर का जन्म हुआ।
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…
SAO PAULO, Nov 3 (Reuters) - Brazil's oil production rose 20.3% year-on-year in September to…
ADM DOES NOT EXPECT "FUNDAMENTAL SHIFT" IN US BIOFUEL POLICIES AFTER ELECTION -CONF CALL (The…