Modern love Gen Z
New generation love style: प्यार तो हर दौर में रहा है, लेकिन समय के साथ-साथ इसे जाहिर करना का तरीका बजल गया है। चिट्ठियों का इश्क अब कॉल्स तक का सफर तय कर चुका है। यह अब डेटिंग ऐप्स का दौर आ चुका है। Gen Z (जिसका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ) के लिए प्यार के मायने पूरी तरह से बदल चुके हैं। यह पीढ़ी प्यार के रिश्तों को अलग-अलग नाम दे रही है। कई बार तो कुछ लोगों को इन अंग्रेजी टर्म्स का मतलब ही नहीं पता होता है। आज हम इन्हें ही आसान भाषा में आपकों समझाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह Gen Z किस तरह मुहब्बत बयां करते हैं।
सिचुएशनशिप
Situationship आजकल यह शब्द हर किसी से सुनने को मिलता है। इसका मतलब ऐसे रिश्ते से है, जिसमें दो लोग साथ रहकर एक दूसरे को डेट करते हैं। लेकिन इसे ऑफिशियल नहीं करते हैं। न ही इसे दोस्ती कह सकते हैं और न ही इसे कपल। यह रिश्ते तब तक चलता है, जब तक वह दोनों इसे चलाना चाहें।
ब्रेडक्रंबिंग
इस Breadcrumbing का मतलब होता है बस उम्मीदों पर टीकाए रखना। इसमें न ही कोई रिश्ता होता है और न ही कोई नाम बस छोटे-छोटे मैसेज से एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। इससे सामने वाला कंफ्यूजन में रहता है, कि रिश्ता है या नहीं।
घोस्टिंग
इस Ghosting रिलेशन का मतलब है, किसी का अचानक से गायब हो जाना। यानी हमेशा के लिए जिंदगी से दूर हो जाना। बात करना, चैटिंग करना सब खत्म हो जाना। यह आज की Gen Z में काफी ट्रेंड कर रहा है। अगर आपका किसे के साथ रहने का मन नहीं है, तो आप उसकी जिंदगी से हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं।
बेन्चिंग
Benching का मतलब है किसी को अपने लिए रिज़र्व में रखना। यानी रिश्ते को तोड़ना भी नहीं है, ऑफिशियल भी नहीं करना है। इसमें लोगों को बस बेहतर ऑप्शन की तलाश रहती है।
डबल टेक्स्टिंग
Double Texting का मतलब है, आप किसी को बार-बार मैसेज करते रहते हैं, लेकिन सामने वाला जवाब नहीं देता है। Gen Z में इसे नेगेटिव तौर पर देखा जाता है।
सॉफ्ट लॉन्च
इस नए दौर में रिलेशनशिप को लॉन्च भी किया जाता है। Soft Launch में रिश्ते का हल्का सा जिक्र होता है।
हार्ड लॉन्च
Hard Launch का मतलब सभी से जाहिर कर देना कि अब यही मेरा प्यार है।
Gen Z खुलकर अपनी चीजों को जाहिर कर देती है। वह कुछ भी अपने मन में नहीं रखती है। इस दौर में डेटिंग ऐप्स ने रिश्तों को काफी अस्थिर बना दिया है। नए दौर के इश्क में काफी कंफ्यूजन भी चलता है। आज का प्यार आसान भी है और थोड़ा मुश्किल भी।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…