Gram Chikitsalay Actor Amol Parashar
India News (इंडिया न्यूज), Gram Chikitsalay Actor Amol Parashar: यदि आप भूलें नहीं हैं तो टीवीएफ के ‘ट्रिपलिंग’ के चितवन को याद कर लीजिये। क्योंकि इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में उनकी दो वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, एक जियो हॉटस्टार पर ‘कूल’ और दूसरी प्राइम वीडियो पर जिसका नाम ‘ग्राम चिकित्सालय’ है। रिलीज के बाद से ही अमोल पाराशर के इस शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ का खूब फेमस हो रही है ।
इस शो में अमोल एक डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं और अब उनके लिए एक परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, उनके कई फैन्स वाकई में उनसे इलाज करवाना चाहते हैं! अब आप सोच रहे होंगे कि डॉक्टर साहब को इलाज से क्या परेशानी होगी, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर डॉक्टर साहब इतने परेशान क्यों हैं कि वो एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़ रहे हैं।
अमोल पाराशर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही फैन फॉलोइंग उनके लिए परेशानी खड़ी कर रही है। दरअसल, कई प्रशंसक ऑनलाइन आकर उनसे खुलेआम अजीबोगरीब चीजों की मांग कर रहे हैं। अमोल ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में अनुरोध किया है और कहा है, “बहुत जरूरी सूचना, कृपया मुझे प्यासे डीएम न भेजें, यानी मुझे मैसेज न करें।”
थोड़ा शर्मीला महसूस करते हुए अमोल ने वीडियो में कहा – “हाय दोस्तों, ‘खासकर लड़कियों’ मुझे पता है कि आप लोगों को मेरा काम बहुत पसंद आ रहा है और आप मुझे मैसेज में ढेरों कमेंट भेज रहे हैं। खास तौर पर प्यासे वाले।” कुछ देर बाद उनके वीडियो में कमेंट भी आने लगे। आप नीचे दिए गए वीडियो में इन मैसेज और कमेंट को पढ़ सकते हैं। हम आपको कुछ वीडियो कमेंट बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “मैं चितवन और डॉ. प्रभात के साथ थ्रीसम करना चाहता हूं।” वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप कब फ्री होंगे, मैं आपके साथ डॉक्टर-डॉक्टर खेलना चाहता हूं।’
अमोल ने वीडियो में आगे अनुरोध किया कि कृपया उन्हें ऐसे मैसेज न भेजें, क्योंकि उन्हें न तो यह पसंद है और न ही वह इसका आनंद ले रहे हैं। हालांकि, उनके वीडियो पर सबसे पहला कमेंट प्राइम वीडियो ने किया, जिसमें उन पर व्यंग्य करते हुए लिखा गया, ‘डॉक्टर प्रभात, इन सभी को आपके इलाज की जरूरत है।’ उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोंकणा सेन शर्मा ने भी इस वीडियो पर कई इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। इनमें वह अमोल पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कई अन्य नेटिजन्स ने इस वीडियो को लाइक किया है और मजेदार कमेंट भी किए हैं।
Oct 31 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the WTA 500, Toray Pan…
Oct 31 (OPTA) - Standings for the Championship on Saturday P W D L F…
DJ Lagway returned to Florida and threw four touchdown passes as Baylor rolled in its…
MANAMA- EGYPTIAN FOREIGN MINISTER: EXTREMELY WORRIED THAT A NEW ROUND OF ESCALATION WILL BE MORE…
Oct 31 (OPTA) - Scores from the LPGA Tour-Maybank Championship 2026 Maybank Championship on Friday…
SEPANG, Malaysia, Oct 31 (Reuters) - KTM's Pedro Acosta won a thrilling Malaysian MotoGP sprint…