Meghalaya Murder Case
India News (इंडिया न्यूज), Meghalaya Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए दंपत्ति के मामले में पति राजा रघुवंशी की हत्या के चौंकाने वाले खुलासे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम ने की थी। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि अपने पति राजा कुशवाह की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी भारत से शिलांग के रास्ते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और फिर नेपाल भागने वाली थी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह और अन्य तीन आरोपी अलग-अलग तरीकों से मध्य प्रदेश लौट आए, जबकि सोनम मेघालय के शिलांग से 1200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए रवाना हो गई।
यह भी जानकारी सामने आई है कि वह यहां से गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थी। क्योंकि, गाजीपुर से गोरखपुर की दूरी महज 150 किलोमीटर थी। यानी सोनम महज दो घंटे का सफर तय करके भारत से नेपाल भागने वाली थी। मामला शांत होने के बाद राज कुशवाह भी नेपाल पहुंच गया होगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तैयार की गई होगी। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो कुछ देर में ही पता चल जाएगा।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…