Categories: Entertainment

‘धोखेबाजी’ का टैग लेकर Deepika Padukone ने कर दिया कांड, अचानक नई फिल्म का किया ऐलान, Video देकर लोग बोले ‘क्वीन मूव’

India News (इंडिया न्यूज), Deepika Padukone Allu Arjun Atlee Movie: जब से बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ छोड़ने की खबरें आई हैं तभी से एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुईं हैं। हालांकि उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी ये है कि, दीपिका अब बहुत जल्द एक्शन फिल्म ‘AA22xA6’ में शूटिंग करती नजर आएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि, सितंबर 2024 में दीपिका ने अपने बेटी दुआ को जन्म दिया था जिसके बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। एक और बड़ी खुशखबरी ये है कि, 1800 करोड़ की ‘पुष्पराज’ देने वाले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस फिल्म में दीपिका के को-स्टार होंगें। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म एक एक्शन-एंटरटेनर होगी। इसके अलावा साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली संग दीपिका पादुकोण दूसरी बार काम करेंगी। इससे पहले दीपिका ने उनके साथ ‘जवान’ में काम किया है। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

‘सन पिक्चर्स’ ने दी जानकारी

शनिवार को फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ‘सन पिक्चर्स’ ने दीपिका के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दीपिका को एटली के साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा करते और फिर सेट पर तैयारी करते देखा जा सकता है। क्लिप के कैप्शन में दीपिका को ‘क्वीन’ बताया गया है और लिखा गया है, ‘वह जीतने के लिए तैयार हैं!’

मॉल में चल रहा था धर्मांतरण का गोरखधंदा, ऐसे किया जा रहा था हिंदुओं का माइंडवॉश, Video देख उड़े पुलिस और हिंदू संगठनों के उड़े होश

अल्लू अर्जुन रहेंगे दीपिका के हीरो

पहले ऐसी अफवाह थी कि फिल्म में दो हीरो होंगे, लेकिन अल्लू अर्जुन की टीम ने साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे, जिससे कहानी और भी दिलचस्प हो गई है। फिल्म की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होगी।

स्पिरिट-कल्कि 2 से हटाईं गईं दीपिका

इस बीच, ऐसी खबरें हैं कि दीपिका को संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की 8 घंटे काम करने, ज्यादा सैलरी और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी जैसी मांगें वंगा को मंजूर नहीं थीं। नई-नवेली मां बनी दीपिका अपने वर्क-लाइफ बैलेंस को बनाए रखने के लिए शूटिंग के घंटे कम करना चाहती हैं। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका को नाग अश्विन की ‘कल्कि 2’ से भी हटाया जा सकता है, क्योंकि वह अपनी वर्किंग कंडीशन पर अड़ी हुई हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Rahul Gandhi के पाप अकेले धो रहे PM Modi के ‘दूत’, ट्रंप के पाकिस्तान प्रेम पर मारा ऐसा तमाचा, अमेरिका को दिन में नजर आए तारे

Recent Posts

UPDATE 2-WTA 500, Toray Pan Pacific Open Tennis Women's Singles Final Rounds and Seeds Progress

Oct 31 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the WTA 500, Toray Pan…

4 minutes ago

Championship Standings

Oct 31 (OPTA) - Standings for the Championship on Saturday P W D L F…

8 minutes ago

DJ Lagway (4 TDs) leads Baylor past UCF in interim coach's debut

DJ Lagway returned to Florida and threw four touchdown passes as Baylor rolled in its…

17 minutes ago

MANAMA- EGYPTIAN FOREIGN MINISTER: EXTREMELY WORRIED THAT A NEW ROUND OF ESCALATION WILL BE MORE DESTRUCTIVE AND HAVE MAJOR IMPACT

MANAMA- EGYPTIAN FOREIGN MINISTER: EXTREMELY WORRIED THAT A NEW ROUND OF ESCALATION WILL BE MORE…

21 minutes ago

UPDATE 3-LPGA Tour-Maybank Championship 2026 Maybank Championship Scores

Oct 31 (OPTA) - Scores from the LPGA Tour-Maybank Championship 2026 Maybank Championship on Friday…

26 minutes ago

Motorcycling-Acosta wins Malaysian Grand Prix sprint ahead of Marc Marquez

SEPANG, Malaysia, Oct 31 (Reuters) - KTM's Pedro Acosta won a thrilling Malaysian MotoGP sprint…

30 minutes ago