Saint Premanand Maharaj
India News (इंडिया न्यूज), Saint Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज को आज कौन नहीं जानता उनके पास न सिर्फ भारत से बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। प्रेमानंद जी के पास भक्त उनसे अपनी हर परेशानी का हल मांगते हैं। अब हाल में उनके पास एक ऐसा एक भक्त पहुंचा है, जिसकी बातें सुनकर वहां खड़े लोग चौंक गए। भक्त ने प्रेमानंद महारज से कहा कि जिस दिन से कोरोना की शुरुआत हुई है तभी से, मैं रोजाना सैनिटाइजर का उपयोग करता आ रहा हूं और अपने हाथों को धोता रहता हूं, कभी-कभी तो ऐसा होता है कि मैं दिन में 200 से 300 बार भी अपने हाथ धोता ही रहता हूं, मुझे ऐसा फील होता है जैसे मेरे चारों तरफ वायरस ही है। ऐसा लगता है कि अगर हाथ नहीं धोऊंगा तो मुझे कुछ हो जाएगा, ये देखकर मेरी मां रोने लगती है।
ये सुनकर संत ने भक्त से कहा, इसमें डरने की क्या बात है, मेरी दोनों किडनी फेल हो गई हैं, मैं कभी भी मर सकता हूं। इससे पहले भी संत प्रेमानंद कई बार अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी कर चुके हैं और कहा कि मेरी उम्र 80 साल तक है और ये बात मुझे एक महात्मा ने बताई थी। संत ने कहा कि मैं रोजाना डायलिसिस करवाता हूं। मुझे कभी भी कुछ भी हो सकता है, यहां मैं मरने के लिए तैयार हूं, मुझे कोई डर नहीं है, मैं निडर हूं, तुम्हें जवान होकर भी डर लगता है। भक्त ने कहा कि महाराज जी मेरा परिवार बहुत पूजा-पाठ करता है, फिर भी मुझे इतना डर लगता है कि अगर मैं बाहर जाता हूं तो घर आकर 2 से 3 घंटे नहाता हूं और पूरा साबुन लगाता हूं।
जिसके बाद संत ने युवक को समझाया कि अगर तुम्हें डर है कि तुम्हें कुछ हो जाएगा तो एक बार मुझ पर भरोसा करके निकल जाओ, देखना तुम्हें कुछ हो जाएगा। महाराज ने हंसते हुए कहा कि बस शौच के बाद साबुन से हाथ धो लो और फिर चले जाना। भक्त ने आगे कहा कि महाराज जी मैं बस या ऑटो में नहीं बैठ सकता, मैं किसी भी सार्वजनिक परिवहन में सफर नहीं कर सकता। यह सुनकर संत ने कहा कि इन्हें बड़ी समस्या है। वहीं एकांत में बैठे एक व्यक्ति ने बातों-बातों में कहा कि मैं एक डॉक्टर हूं और इस युवक को मानसिक बीमारी है। इस बीमारी को ओसीडी भी कहते हैं।
Nov 3 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the Masters, Rolex Paris Men's…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
(Adds shares in paragraph 2, graphics) By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters)…
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…
CHICAGO, Nov 3 (Reuters) - Commodity brokerage StoneX on Tuesday raised its estimate of the…