Shani Nakshatra Gochar
India News (इंडिया न्यूज), Shani Nakshatra Gochar: शनिवार 7 जून 2025 को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर कर्मफल के देवता शनिदेव अपनी चाल में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकलकर उसके दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र स्वयं शनि के अंडर में आता है, इसलिए इस बदलाव का प्रभाव अधिक शक्तिशाली और असरदार रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस नक्षत्र गोचर का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
शनि ग्रह को कर्म और न्याय का प्रतिनिधि माना जाता है। जब वे अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो जीवन के अनेक क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखे जाते हैं। इस बार भी शनिदेव का यह गोचर कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक सफलता, मानसिक शांति और सामाजिक सम्मान लेकर आने वाला है।
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। करियर में नए मौके मिलेंगे और कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, उनकी इच्छाएं अब पूरी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, और कहीं से रुका हुआ पैसा या नया धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, और सेहत भी बेहतर रहेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए शनि की यह चाल स्थायित्व और समृद्धि लेकर आएगी। जो लोग लंबे समय से आर्थिक संकट या कर्ज से जूझ रहे थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे अनुबंध मिलेंगे और निवेश से लाभ होगा। नौकरी बदलने या प्रमोशन की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक रिश्ते मधुर होंगे और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा होने वाली है। कार्यक्षेत्र में विस्तार, नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग कारोबार में हैं उन्हें नए साझेदार या सौदों से लाभ होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पुराने रोगों से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए लंबे समय तक शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है।
* Settlement covers as many as 120,000 claimants * 3M plans $5.8 billion pre-tax fourth-quarter…
CAIRO, Nov 4 (Reuters) - Saudi Arabia and Syria signed a cooperation agreement between the…
By Manya Saini and Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 4 (Reuters) - Prediction markets largely got…
By Jiaxing Li and Selena Li HONG KONG/LONDON, Nov 4 (Reuters) - Data center opponents…
* Mexico's benchmark stock index hit a multi-month high * Brazil central bank decision in…
(Adds latest prices) * Chicago next-day prices fell about 10% to a 23-month low on…