Sajal Joshi News
Sajal Joshi Suicide Video: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 साल के यूवक ने चाकू से गला रेतकर सुसाइड (Sajal Suicide Case) कर लिया है। लड़के ने अपने पिता के सामने आत्महत्या की है। लड़के को जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि युवक का नाम सजल जोशी था।
सजल जोशी ने मरने से पहले यूट्यूब पर 6.32 मिनट का वीडियो डाला था। इसी वीडियो में उसने अपनी आत्महत्या की जानकारी दी थी। जैसे ही यह वीडियो कनाडा में रह रहे सजल के भाई ने देखा, तो तुरंत उन्होंने इस बात की जानकारी पिता को दी। जैसे ही पिता सजल के कमरे में गए, उसके हाथ में चाकू था, रोकने के बावजूद उसने पिता के सामने ही अपना गला रेत डाला।
पिता उसे तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचा हुआ था। लेकिन डॉक्टर के कुछ करने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सजल ने यूट्यूब में जो वीडियो शेयर कर कहा था कि- मां-पापा आई एम रियली सॉरी, मुझे पता ही कि आपकों बहुत बुरा लगेगा। लेकिन अब मैं हार गया हूं। मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं, मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं, क्योंकि लोग तरह-तरह की बाते बनाते हैं। लेकिन मैरी मौत का जिम्मेदार कोई भी नहीं है। मैं अब बीमारी से लड़कर थक गया हूं। दरअसल सजल हड्डियों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहे थे। इसी कारण वह काफी समय से परेशान चल रहे थे।
बता दें कि, सजल यूट्यूब पर कई तरह के वीडियोज शेयर करते रहते था। उसके कई सारे वीडियोज पोस्ट किए हुए थे। लेकिन बीमारी के बाद उन्होंने वीडियो पोस्ट करना बंद कर दिया था। सजल ने मौत से पहले बनाई गई वीडियो में आगे कहा- मैं अब अस्पताल के चक्कर लगाकर थक गया हूं। मैं पहले एक्टिंग का शौकीन था, लेकिन बीमारी के कारण ख्वाब सारे अधूरे रह गए हैं। मेरे मम्मी पापा ने मेरी हर ख्वाहिश पूरी की है। उन्होंने मेरा हर तरह का मेडिकल ट्रीटमेंट कराया लेकिन अब मुझसे नहीं हो पा रहा है।
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…
By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…