India News (इंडिया न्यूज), Honeytrap Case : गिरोह के आरोपियों ने रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे 11 लाख, 4 लाख में फाइनल कर मौके पर 22,500 रूपए की जबरन वसूली की थी। सीआईए टू पुलिस टीम ने मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह की महिला आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी नौल्था गांव निवासी सोनू, आशीष और फरार चल रही साथी आरोपी महिला वकील के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। फरार आरोपी महिला वकील को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीआईए टू पुलिस टीम ने बीती 20 अगस्त को गिरोह का भंडाफोड कर नौल्था गांव निवासी दो आरोपियों सोनू व आशीष को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में मामले में नामजद दोनों महिला साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया था उसने पानीपत की एक सोसायटी में किराए पर फ्लैट लिया हुआ है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था दोनों ने फरार उनकी दोनों महिला साथी आरोपियों ने मिलकर साजिश रची थी की लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर फ्लैट पर बुला उनकी गुप्त तरिके से अश्लील वीडियों बनाकर पैसों के लिए ब्लैकमेल करेंगे। आरोपियों से गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार दोनों आरोपी महिलाओं की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
थाना पुराना औद्योगिक में 7 जुलाई 2025 को इसराना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह करीब 10 दिन पहले गोहाना रोड पर किसी काम से गया था। गोहाना मोड़ पर उसे जानकार नौल्था निवासी नरेंद्र पंडित खड़ा मिला। नरेंद्र के साथ दो महिला खड़ी थी। नरेंद्र ने आवाज लगाकर उसे अपने पास बुलाया और हालचाल जानने लगा। तभी साथ खड़ी महिलाओं ने नरेंद्र से पूछा कि ये कोन है। नरेंद्र ने बताया यह सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। फिर दोनों महिलाओं में से एक ने खुद को वकील बताया और दूसरी ने उसकी सहेली बताते हुए अपना परिचय दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। अगले दिन महिला वकील ने उसे फोन किया और इलाज के लिए कुछ बातचीत की।
इसके बाद महिला वकील की सहेली का भी फोन आने लगे। और इलाज के लिए उसके पास अस्पताल में भी आई। 6 जुलाई को महिला वकील की सहेली ने फोन कर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। वह सायं करीब 5 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर सोसायटी के गेट पर पहुंचा। महिला वकील की सहेली गेट पर आई और उसे अपने फ्लैट पर ले गई। फ्लैट एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर था। फ्लैट में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद महिला वकील की सहेली उसे अपने बैडरूम में ले गई और कपड़े उतरवाकर संबंध बनाने के लिए कहा। इसी दौरान दो युवक कमरे के अंदर आ गए और उसका मोबाइल फोन छीनकर हाथा पाई करने लगे। दोनों युवकों ने धमकी दी की उसे बलात्कार के केस में अंदर करवाएंगे।
महिला वकील की सहेली व दोनों युवकों ने 11 लाख रुपए की डिमांड की। तीनों ने महिला वकील से उसकी फोन पर बात करवाई। कुछ देर बाद महिला वकील भी वहा आ गई। सभी ने मिलकर उसको 4 लाख रूपए मंगवाने के लिए कहा। उसने जवाब दिया कि फिलहाल उसके पास पैसे नहीं है। वह कल शाम 4 बजे तक पैसों का इंतजाम कर देगा। 7 जुलाई को महिला वकील ने वॉटसऐप कॉल कर झूठे रेप केस दर्ज करवाने का डर दिखाया और 4 लाख रूपए की डिमांड की। थाना पुराना औद्योगिक में व्यक्ति की शिकायत पर बीएनएस की धारा 308(2), 308(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…