India News (इंडिया न्यूज), Rape And Blackmail : हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए किला थाना में शिकायत दी है। महिला ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती की और उसकी वीडियो बना ली थी, जिसके बाद वह उससे दिखाकर दो माह तक ब्लैकमेल करता रहा और उससे संबंध बनाता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसकी 14 साल पहले यूपी में निकाह हुआ था, और तीन बच्चों की माँ है। काम के सिलसिले में उसका पति परिवार सहित पानीपत की एक कॉलोनी में आकर रहने लगा। यहां उसका ननदोई भी आया जिसने पति के साथ मिलकर काम करने को कहा, दोनों एक साथ काम करने लगे। इसी सिलसिले में उसका घर आना जाना शुरू हो गया।
करीब दो माह पहले आरोपी ने उसके साथ कमरे पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आठ जुलाई को वह आखिरी बार कमरे पर आया था और बच्चों को चीज लेने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS OF STAGE 58 OF THE 2026 MILANO-CORTINA OLYMPIC TORCH RELAY RESENDING WITH…
By Lori Ewing MILAN, Feb 3 (Reuters) - Spanish figure skater Tomas-Llorenc Guarino Sabate said…
By Arpan Chaturvedi NEW DELHI, Feb 3 (Reuters) - India's top court on Tuesday warned…
By Arpan Chaturvedi NEW DELHI, Feb 3 (Reuters) - India's top court on Tuesday warned…
VIDEO SHOWS: MIXED ZONE INTERVIEW WITH FRASER BULLOCK, EXECUTIVE CHAIR AND PRESIDENT OF UTAH 2034…
By Aditya Soni Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head…