India News (इंडिया न्यूज), Rape With A Minor Student In Swimming Pool : हरियाणा के सोहना में एक बेहद शर्मनाक और दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान एक नाबालिग बच्चे के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान पर 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया।
जानकारी मुताबिक सोहना में राजीव गांधी पार्क के नजदीक एक फार्म हाउस में स्विमिंग पूल बना हुआ है, कुछ स्कूली बच्चे नहा रहे थे। आरोपी शाकिर जो कि मरम्मत करने का काम करता है। शाकिर भी नहाने के लिए वहां पहुंचा, तभी उसकी नजर एक नाबालिग छात्र पर गई और उसने छात्र को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं आरोपी ने छात्र से स्विमिंग पूल में नहाने के पैसे मांगे, लेकिन जब छात्र ने मना कर दिया तो उसने उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म कर डाला। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचते ही उसने सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद परिजनों ने शिकायत सोहना थाने में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया है।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…