India News (इंडिया न्यूज), Gaurav Gautam : खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विविधता में एकता सबसे बड़ी ताकत है। इसी कड़ी में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के विजन को साकार करने और सांस्कृतिक सदभावना को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 24 राज्यों के करीब 600 युवा भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न समुदायों की संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 23 जुलाई से 25 जुलाई तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय युवा का आदान प्रदान का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम 24 राज्यों के युवा भाग लेगें, युवा नागरिक की जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। कहा कि इस से विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक आदान प्रदान होगा। कहा कि इस कार्यक्रम में जो हिस्सा लेने जा रहे है, यह युवाओं के लिए बहुत बड़ा प्लाट फ़ॉर्म है। हरियाणा की कला सांस्कृतिक दूसरे राज्यों में जाएगी इन बच्चों के माध्यम से 25 को इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायाब सेना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है उसको आगे लेकर जा रहे है।
हर प्रदेश से कुल 600 के करीब युवा हिस्सा बन रहे है। जो अपने अपने क्षेत्र में अव्वल है वह बच्चे इस में हिस्सा ले रहे है, इसमें सभी एक्टिव करवाई जाएगी। 2 अगस्त से खेलों का महाकुंभ की शुरुआत पंचकुला से शुरू होने जा रही है खेल महाकुंभ की शुरुआत प्रदेश की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। 1500 से ज़्यादा खेल नर्सरी प्रदेश में बना दी गई है आने वाले समय में और बनाई जाएंगी। हरियाणा में पहली बार इस कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। युवाओं को पहली बार जोड़ा जाना ही मकसद है हरियाणा सरकार का हम खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य खेल नर्सरियों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 2000 खेल नर्सरियां बनाना है।
हम हर साल 500 खेल नर्सरियां बनाने के लिए काम कर रहे हैं। आरती राव के बयान पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोगों के विश्वास और उनके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलटवार करते हुए रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस अपराध को नियंत्रित करने के लिए अच्छा काम कर रही है। कांग्रेस के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं जिसे वो लोगों के बीच लेकर जा सकें। इस लिए वो आते हैं और प्रेस वार्ता कर के चले जाते हैं। मंत्री गौरव गौतम नेता हरियाणा पुलिस बढ़िया काम कर रही है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एनकाउंटर भी किए गए। जिस भाषा में अपराधी समझना चाहते हैं उसी भाषा में जवाब पुलिस दे रही है।
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
PINNACLE WEST EXPECTS TO FILE 25-YEAR TAIWAN SEMICONDUCTOR MANUFACTURING COMPANY POWER DEAL FOR 1.88 GW…